Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुये DC ने लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर नाराजगी जताई। बीते तीन वर्षों में मैट्रिक-इंटर के खराब रिजल्ट वाले विद्यालयों के प्रभारियों और विभिन्न योजनाओं में कमजोर प्रदर्शन करने वाले बीपीओ-बीपीएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विद्यालय निरीक्षण और शिक्षकों के तार्किकरण पर जोर
DC ने बीईईओ, बीपीओ और बीपीएम को नियमित विद्यालय निरीक्षण का निर्देश दिया। वहीं, कुछ स्कूलों में शिक्षकों की कमी और कुछ में अधिक प्रतिनियुक्ति को देखते हुये शिक्षकों के रैशनलाइजेशन का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
आपार आईडी और फर्जी नामांकन पर सख्ती
बैठक में सरकारी स्कूलों में सिर्फ आपार आईडी बनवाने के लिए नामांकन कराने और बाद में निजी स्कूलों में पढ़ाई करने के मामलों पर भी चिंता जताई गई। DC ने ऐसे छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर नामांकन निरस्त करने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। DC ने बच्चों को मीनू के अनुसार पोषक आहार उपलब्ध कराने तथा खाद्यान्न वितरण और ऑनलाइन डाटा एंट्री में पारदर्शिता बनाये रखने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें : भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, हाई अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें : पिठौरिया फा’यरिंग कांड का खुलासा, गवाही रोकने के लिए चली थी गोली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 8.1 तीव्रता के भूकंप, भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में ममता, सबसे भरोसेमंद सिपाही ने छोड़ा साथ…
इसे भी पढ़ें : तीन सगी बहनों के खू’न से दहला गिरिडीह…









