Kohramlive : ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सलाह दी है कि भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान की यात्रा न करें और जो लोग वहां मौजूद हैं, वे उपलब्ध साधनों से जल्द से जल्द देश छोड़ दें।
फिर भड़का ईरान-इस्राइल संघर्ष
सोमवार को दोनों देशों के बीच एक बार फिर मिसाइल हमले और जवाबी कार्रवाई देखने को मिली। कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया। हालात ऐसे हैं कि युद्धविराम टूटने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को इस्राइल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुये इस्राइल की ओर मिसाइलें दागीं। वहीं ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में इस्राइली जहाजों को रोकने का ऐलान कर दिया है।
ट्रंप ने की शांति की अपील
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत कर हालात को और न बिगाड़ने की सलाह दी है। ट्रंप ने ईरान से भी बातचीत की मेज पर लौटने और तनाव कम करने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें : पिठौरिया फा’यरिंग कांड का खुलासा, गवाही रोकने के लिए चली थी गोली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 8.1 तीव्रता के भूकंप, भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में ममता, सबसे भरोसेमंद सिपाही ने छोड़ा साथ…
इसे भी पढ़ें : तीन सगी बहनों के खू’न से दहला गिरिडीह…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज









