पलामू : पलामू के कई थाना क्षेत्रों में 16 संगीन कांडों को अंजाम देकर मोस्ट वांटेड बने इंदल पासवान को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया। उसे औरंगाबाद के मूंगिया गांव से झारखंड-बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। उसपर पलामू के हुसैनाबाद, छत्तरपुर, नवीनगर थाने में कुल 16 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। कांडों को अंजाम देकर वह बिहार भाग गया था। वहीं छुपकर रह रहा था। खबरीलाल से पलामू पुलिस को सूचना मिली कि वह बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में इनदिनों रह रहा है। इसके बाद पलामू पुलिस ने औरंगाबाद पुलिस से संपर्क किया। पलामू पुलिस की एक टीम को बिहार भेजा गया। झारखंड-बिहार की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। इंदल उग्रवादी संगठन JJMP से जुड़ा रहा है। वह मूल रूप से पलामू के सुकनाडेरा का रहने वाला है। इंदल पर हत्या, डकैती सहित विभिन्न धाराओं में 16 मामले दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें : 8 साल के मासूम के सामने बाप का मर्डर, बोला- मामा पेट पर चढ़कर…
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में फिर सड़क पर दौड़ी मौत, देखिये कैसे फूटा लोगों का आक्रोश
इसे भी पढ़ें : दिन भर किया धंधा, रात को हो गया कांड, पुलिस बोली- आप तो बहुत…
इसे भी पढ़ें : छात्रा को छेड़ रहा था युवक, मां ने ऐसे सिखाया सबक, देखें…
इसे भी पढ़ें : इंडीज को 6 विकेट से हराया, इन नये खिलाड़ियों ने किया कमाल
इसे भी पढ़ें : भड़के शिक्षा मंत्री, बोले- कागज का पुलिंदा नहीं, काम दिखाईये
इसे भी पढ़ें : शिक्षक नियोजन प्रक्रिया पर लगी रोक, जानिये क्या बोले अभ्यर्थी…
इसे भी पढ़ें : भड़के शिक्षा मंत्री, बोले- कागज का पुलिंदा नहीं, काम दिखाईये
इसे भी पढ़ें : आर-पार की लड़ाई में जुटी पुलिस, देखें वीडियो…














