spot_img

दो दिनों की छुट्टी के बाद शुरू होगा मानसून सत्र, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल स्थगित

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : दो दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ था। पहले दिन अनुपूरक बजट पेश किया गया था। इसके बाद शोक प्रकाश के साथ ही विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन का सत्र स्थगित कर दिया गया था। सोमवार को शुरू होने वाले मानसून सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। भाजपा सदन के बाहर और भीतर दोनों ही जगह प्रदर्शन की तैयारी में है।

इसे भी पढ़ें : सिर में लगी थी चोट और डॉक्‍टरों ने निकाल ली किडनी ! सैमफोर्ड में हंगामा

लाठीचार्ज को लेकर आक्रामक रुख दिखा सकती है भाजपा

भाजपा खास तौर पर मोराबादी में धरना पर बैठे सहायक पुलिस कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर आक्रामक रुख दिखा सकती है। इसके अलावा राज्य में विधि व्यवस्था, प्रवासी मजदूरों को लेकर भी भाजपा विपक्ष को घेरने की तैयारी में हैं। म्यूटेशन बिल को लेकर भी भाजपा पहले से ही आक्रामक है।

इसे भी पढ़ें : होटल के पीछे मिला होटल कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

नहीं होगा मुख्यमंत्री प्रश्नकाल

आमतौर पर सत्र चलने के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री प्रश्न काल होता है इसमें सत्र शुरू होने के 1 घंटे पहले विधायक लिखित रूप से नीतिगत मामलों में अपना सवाल मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के लिए देते हैं। लेकिन कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए इस बार सोमवार को मुख्यमंत्री प्रश्नकाल स्थगित कर दिया गया है। वहीं, सोमवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पर पक्ष और विपक्ष की ओर से चर्चा होगी। अनुपूरक बजट शुक्रवार को ही विधानसभा में पेश किया गया था।

इसे भी पढ़ें : आदिवासी धर्म, संस्‍कृति, भाषा व परंपरा को बचाये रखने के लिए सरना धर्म कोड जरूरी : राजेश कच्‍छप

इसे भी पढ़ें : मानसून सत्र में पारित नहीं हुआ सरना धर्म कोड, तो नहीं चलने देंगे शीतकालीन सत्र : बंधन तिग्‍गा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...