spot_img

झारखंड में इस रोज से मानसून सत्र, कैबिनेट के 49 प्रमुख फैसले… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, उच्च शिक्षा और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े बड़े निर्णय शामिल हैं।

प्रमुख फैसले

  • हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस (HEMS) सेवा शुरू करने को मंजूरी, गंभीर मरीजों को दूरदराज से कम समय में बेहतर इलाज मिलेगा।
  • 1,000 सरकारी स्कूलों में AI आधारित वर्चुअल क्लासरूम स्थापित होंगे। इस परियोजना पर ₹176.07 करोड़ खर्च होंगे।
  • जमुआ (गिरिडीह) और मांडू (रामगढ़) में नये डिग्री कॉलेज भवनों के निर्माण को मंजूरी।
  • SNMMCH धनबाद को 250 MBBS और 200 PG सीटों तक अपग्रेड करने के लिए ₹194.73 करोड़ की स्वीकृति।
  • विश्वविद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों को 1 जनवरी 2016 से 7वें वेतन आयोग के तहत पेंशन का लाभ मिलेगा।
  • सिकल सेल, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, टाइप-1 डायबिटीज और दिव्यांग बच्चों को बोर्ड परीक्षा में 75% उपस्थिति की अनिवार्यता से छूट मिलेगी।
  • आदित्यपुर नगर निगम के नये भवन निर्माण को मंजूरी।
  • गिरिडीह और दुमका में नये चिड़ियाघरों के निर्माण और संचालन का जिम्मा झारखंड जू अथॉरिटी को सौंपने का फैसला।
  • रांची, गुमला, दुमका और पूर्वी सिंहभूम में करोड़ों रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी।
  • 6 से 12 अगस्त 2026 तक झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने पर मुहर।
  • आदर्श विद्यालय योजना की अवधि अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ाई गई।

कैबिनेट ने इसके अलावा कई न्यायालयी आदेशों के अनुपालन, कर्मचारियों की सेवा-पेंशन, न्यायिक नियुक्तियों, अधिवक्ताओं के मानदेय, छात्रावास योजना और अन्य प्रशासनिक प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।

सभी फैसलों को विस्तार से जानने के लिए नीचे वीडियो देखें…

इसे भी पढ़ें : PM आवास के बाहर से राहुल गांधी को उठा ले गई पुलिस, वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : इस छोटी-सी ट्रिक से मिनटों में साफ होंगी लहसुन की कलियां…

इसे भी पढ़ें : केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : सालों तक नहीं बदलते WhatsApp की DP, आपकी ये आदत झलका जाती…

इसे भी पढ़ें : SIR पर झारखंड कांग्रेस का बड़ा दांव, 15 दिन और देने की मांग…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिंसा से तौबा, मुख्यधारा में बबिता की वापसी…

Giridih : गिरिडीह और पारसनाथ इलाके में चल रहे नक्सल...

झारखंड में घर-जमीन खरीदना अब और महंगा…

Ranchi : अगर आप झारखंड के किसी शहर में...

पांचवीं सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट निकला, 4,353 टीचर पास…

Bihar : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने पांचवीं...

वर्दी ने थामी खेल की मशाल…

Ranchi : सालभर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाली वर्दीधारी...

ऑनलाइन जुए पर अब चलेगा कानून का ‘डिजिटल डंडा’…

Bihar : अब बिहार में मोबाइल ऐप, वेबसाइट या...