Ranchi : दो दिवसीय पहला झारखंड हेपाटो-पैनक्रिएटो BILIARY समिट का आज समापन हो गया। रांची में CCL के दरभंगा हाउस में आयोजित हुआ दो दिवसीय समिट मे देश भर से आये डॉक्टरों ने पेट से जुड़े रोगों पर चर्चा की, और बताया कितना आवश्यक है इसका ख्याल रखना, इस दौरान उन्होंने इलाज के नये तरीकों पर भी बातें की।
समिट की शुरुआत आज 11 जून को सुबह 8 बजे से हुई, जिसमें ऑटोइम्यून हेपिटाइटिस: हिस्टोफैथौलॉजी डायगनोसिस पर डॉ मेहा मानसी ने अपने विचार रखे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंश इंन इंडोस्कोपी पर डॉ बीडी गोस्वामी ने विशेष जानकारी दी, इसके अलावा इंट्रेस्टिंग केस प्रेजेंटेशन भी डॉक्टरों की टीम ने समिट मे सभी लोगों को सामने रखा…
कोलकाता के डॉक्टर महेश गोएंका ने कठिन सीबीडी स्टोन्स का प्रबंधन के बारे मे व्याख्यान दिया, वहीं दिल्ली के प्रोफेसर एसके सरिन, डॉ अमर मुकुंद, हैदराबाद के डॉ मोहन राम चंदानी समेत अन्य प्रतिष्ठीत डॉक्टर्स ने विभिन्न विषयों पर मौजूद डॉक्टर्स के साथ ज्ञान साझा किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे डॉ. संगीत sawrav, डॉ रविश रंजन, डॉ रमेश चंद्रा एवं डॉ सत्वीर सिंह का विशेष योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें : कोलकाता गये अफजल के घर फोन आते ही मची हाय-तौबा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : वंदे भारत ट्रेन का कल होगा ट्रायल रन, किसी मुसाफिर को इंट्री नहीं…
इसे भी पढ़ें : गरीब बच्चों ने मनाया लालू यादव का बर्थ डे…
इसे भी पढ़ें : बच्चे को जन्म देने के बाद ही मर गई रूपवान, नर्सिंग होम पर गंभीर इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : भाजपाईयों का महाजुटान, केन्द्र की खूबियां और झारखंड की खामियां बता गये
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकले दोस्त के साथ क्या हो गया… देखें








