spot_img

मांडर में पेड़ से लटकती मिली युवती की लाश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मांडर (रांची): मांडर थाना क्षेत्र के मुरजुली सीमान में करंज के पेड़ से लटकती एक 16 वर्षीय युवती की लाश मिली। सुबह ग्रामीणों ने युवती के शव को पेड़ से लटकते देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर मांडर थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह दलबल के साथ पहुंचे और युवती के शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इसे भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर 4 साल तक करता रहा यौन शोषण, जानें भेद खुला तो क्‍या हुआ

मृतका की पहचान सरगांव मुरजुली निवासी प्रभु किस्पोट्टा की 16 वर्षीय पुत्री सुनीता किस्‍पोट्टा के रूप में हुई है। उसके पास से मिले मोबाइल से फोन कर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पेड़ से युवती की लटकती लाश की सूचना जंगल की आग की तरह आसपास के इलाके में फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ वहां जमा हो गई। भीड़ में मौजूद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। युवती के आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें : महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित को बताया ‘लालची’, जानें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...