गढ़वा : सोमवार देर शाम टाउनशिप कॉलोनी में रह रही शिक्षिका की फंदे से झूलती लाश मिली। शिक्षिका की अगले महीने शादी होने वाली थी। मरने वाली शिक्षिका का नाम ब्यूटी कुमारी है। वो भवनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित शिशु विद्या मंदिर में पढ़ाती थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, ब्यूटी हंसमुख स्वभाव की थी। अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी। ब्यूटी शाम 7 बजे अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
परिजन जब दरवाजे को तोड़ अंदर घुसे तो वे अवाक रह गए, ब्यूटी फांसी के फंदे से लटक रही थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शिक्षिका की मौत के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के भेज मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : टीवी देखना सास को पड़ा भारी, बहू ने बुला दी पुलिस…
इसे भी पढ़ें : सफेद साड़ी में सामंथा लूट रही फैंस का दिल…






