मुंबई : मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक 68 वर्षीय व्यक्ति को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रेप किसके साथ किया गया ये सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। शख्स ने मादा कुत्ते के साथ रेप किया है। आरोपी का नाम अहमद शाही है, जो फेरी का काम करता है। एनजीओ बॉम्बे एनिमल राइट्स के विजय मोहनानी की शिकायत पर डीएन नगर की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। विजय मोहनानी ने पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराया है, जिसमें शाह को कुत्ते के साथ बलात्कार करते देखा जा सकता है। कुत्ते के बलात्कार का मुद्दा हॉट टॉपिक बन गया है। ट्वीटर पर #sorrysheru नाम का हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। कई बड़ी हस्तियों ने इस मुद्दे पर लोगों का ध्यान खीचा हैं। लोग जानवरों को भी इंसान जैसे दर्द होने की बात कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : प्रेमिका की शादी तय होते ही प्रेमी जोड़े ने दे दी जान, एक साथ जिंदा जले
After listening story of Sheru I got tears in my eyes …????#SorrySheru pic.twitter.com/hdOVqXN6nJ
— BekaarAadmi???? (@BekaarAaadmi) March 15, 2021
#SorrySheru @PetaIndia won’t stand for you because the culprit is #AhmadShahi ???? pic.twitter.com/pwKrfKGpFN
— Swara Bhaskar @reallyswara (@TheAshwiniRaj) March 15, 2021
मामला दिसंबर 2020 की है। वीडियो को पिछले साल दिसंबर में शूट किया गया था। हालांकि पशु अधिकार कार्यकर्ता विजय मोहनानी को कुछ दिन पहले ही वीडियो मिला। जिसके तुरंत बाद विजय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और यह वीडियो उन्हें सौंप दिया। जिसके बाद पुलिस ने अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अहमद को धारा 429 और 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के तहत गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें : विधानसभा का घेराव करने पहुंचे 5 जिलों के पारा शिक्षक, कहा- सरकार नहीं सुनी तो…
गली के कई कुत्तों के साथ कर चुका है बलात्कार
पुलिस ने कहा, “अहमद ने क्षेत्र में कई अन्य मादा कुत्तों का बलात्कार किया होगा। आरोपी अहमद शाह, जो अकेले रहता है, ऐसे अपराध करता था। अतीत में, स्थानीय निवासियों ने उन्हें ऐसा करने के खिलाफ चेतावनी दी थी। डीएन नगर पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्थानीय निवासियों में से एक ने उसे अपराध में लिप्त देखा और एक एनजीओ को इसके बारे में सूचित किया।
इसे भी पढ़ें : IPS प्रिया दुबे ने संभाला बोकारो जोनल आईजी का पदभार, सुनिये क्या बोलीं… (VIDEO)








