खगड़िया : एक दर्दनाक घटना सामने आया है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने जुदा होने के डर से एक कमरे में बंद होकर आग लगा ली। इस घटना में दोनों जिंदा जल गए। घटना पूरे इलाके में जंगल की आग की तरफ फैल गई। जो भी सुना स्तब्ध रह गया। घटना खगड़िया शहर के चित्रगुप्तनगर थाना से 100 मीटर दूर घटी।
इसे भी पढ़ें : भीषण अगलगी में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी उत्तम राउत 17 साल की प्रेमिका लक्ष्मी कुमारी के बालिग होने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच प्रेमिका के घरवालों ने 16 अप्रैल को उसकी शादी तय कर दी। जैसे ही इसकी जानकारी प्रेमी को हुई, उसने प्रेमिका से इस संबंध में बात की। फिर दोनों ने जुदा होने के डर से एक साथ मरने का फैसला किया। फिर दोनों ने अपने आप को झोपड़ी में बंद कर गेट पर सिक्कड़ लगा दिया और आग लगा ली। जबतक लोगों को पता चलता और लोग उसे बचाते तबतक दोनों धधकती आग में जल गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर 4 साल तक करता रहा यौन शोषण, जानें भेद खुला तो क्या हुआ
मिली जानकारी के अनुसार गोगरी गांव निवासी भोला राउत का पुत्र उत्तम राउत (20 वर्ष) खगड़िया में अपनी बड़ी बहन के साथ रहता था। उत्तम बीए का छात्र था और बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। उत्तम की बहन की झोपड़ी उसकी प्रेमिका की झोपड़ी के सामने ही थी। लक्ष्मी मंटू पोद्वार की दूसरी बेटी थी। लक्ष्मी के भाई बहन उत्तम से ट्यूशन पढ़ते थे। लक्ष्मी पढ़ी-लिखी नहीं थी, फिर भी उत्तम के पास ट्यूशन पढ़ती थी। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जैसे ही उत्तम को प्रेमिकी की शादी की बात पता चली। दोनों ने एक साथ मरने का फैसला किया और कमरे में एक साथ बंद होकर आग लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर SDO-DSP पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली।
इसे भी पढ़ें : महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित को बताया ‘लालची’, जानें क्यों…






