spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

केदारनाथ मार्ग पर भी मिलेगी मोबाइल कनेक्टिविटी, जानिए कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : केदारनाथ धाम मंदिर पैदल यात्रा मार्ग पर मोबाइल क्नेटिविटी उपलब्ध कराने वाला रिलायंस जियो पहला ऑपरेटर बन गया है। गौरीकुंड और केदारनाथ धाम के बीच जियो की तरफ से कुल 5 टॉवर लगाए जाने हैं। कंपनी के मुताबिक छोटी लिंचोली, लिंचोली और रूद्रपॉइंट पर 3 टॉवर लगाए जा चुके हैं। अन्य दो टॉवर भी बहुत जल्द सेवा देनें लगेंगे। जियो केवल 4जी नेटवर्क ऑपरेट करता है तो जाहिर है पूरे यात्रा मार्ग पर 4जी की कवरेज मिलेगी। बताते चलें कि केदारनाथ मंदिर पैदल मार्ग पर किसी भी ऑपरेटर की मोबाइल कनेक्टिविटी न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी होती थी।

• छोटी लिंचोली, लिंचोली और रूद्रपॉइंट पर जियो के टॉवर लगे
• सोनप्रयाग में फुल कैपेसिटी का टॉवर शुरू
• चारधाम यात्रा मार्ग पर 4जी कवरेज बढ़ाने के लिए 10 अतिरिक्त सॉल्युशन

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के चेयरमैन अजय अजेंद्र और सी ईओ-बी. डी.सिंह ने रविवार को इस सेवा के शुरुआत की औपचारिक घोषणा की। चेयरमैन अजय अजेन्द्र ने केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर जियो की मोबाइल कनेक्टिविटी शुरू होने को राहत भरी खबर बताया। साथ ही उम्मीद जताई की अब इमरजेंसी की दशा में प्रशासन जल्द मदद पहुंचा पाएगा।

रिलायंस जियो ने सोनप्रयाग जैसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर एक फुल कैपेसिटी का टॉवर लगाया है। यह टावर ट्रैफिक बढ़ने की स्तिथि में भी नेटवर्क पर पड़ने वाली अतिरिक्त भार को सहने की क्षमता रखता है और सामान्य रुप से काम करता है। चारधाम यात्रा पर नेटवर्क कवरेज बढ़ाने के लिए जियो की तरफ से 10 अतिरिक्त सॉल्युशन भी लगाए जा रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों और दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालुओं को नेटवर्क संबंधी दिक्कतों को सामना न करना पड़े।

कोविड के कारण दो साल बाद शुरू हुई चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड यात्री देवभूमि उत्तराखंड आ रहे हैं। प्रशासन यात्रियों को संभालने में लगा है। ऐसे में यात्रा मार्गों पर व्यापक 4जी नेटवर्क की उपलब्धता, राहत लेकर आया है। उत्तराखंड में रिलायंस जियो अकेला ऐसा नेटवर्क है जो चारों धामों सहित श्री हेमकुंड साहिब में भी उपलब्ध है। चारों धामों को मोबाइल नेटवर्क व फाइबर केबल से जोड़ने वाला भी जियो एकमात्र ऑपरेटर है।

इसे भी पढ़ें :अब ‘अपना घर’ बनाना हुआ महंगा, सीमेंट की कीमत बढ़ी

इसे भी पढ़ें :पुरुषों की इन 5 समस्याओं को दूर करता है लौंग का तेल, जानिए इस्तेमाल का तरीका

इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर आग का गोला बनी बारातियों से भरी बस, देखें…

इसे भी पढ़ें :दो मासूम और 3 बहनों की कुएं से मिली लाश, जानिये क्या है पूरा मामला

इसे भी पढ़ें :यामी गौतम का बॉलीवुड पर खुलासा, बोली- न चाहते हुये भी करना पड़ा ये काम…

इसे भी पढ़ें :कांके के तत्कालीन सीओ प्रभात भूषण सिंह सस्‍पेंड

इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एक ही प्लान में इंटरनेट, TV और OTT का मजा, 3-in-1 कॉम्बो पैक… जानें

Kohramlive : अब घर में इंटरनेट चलाने, TV देखने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एक ही प्लान में इंटरनेट, TV और OTT का मजा, 3-in-1 कॉम्बो पैक… जानें

Kohramlive : अब घर में इंटरनेट चलाने, TV देखने...