Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर सबसे जरूरी कदम गैस वाले इलाके से जल्दी निकलकर साफ हवा में पहुंचना है। इसके बाद प्रभावित आंखों और त्वचा को साफ पानी से धोना मददगार हो सकता है।
ये करें तुरंत
- गैस वाले स्थान से दूर जाएं और खुले, साफ हवा वाले इलाके में पहुंचें।
- आंखें न रगड़ें, क्योंकि इससे जलन बढ़ सकती है।
- आंखों को साफ पानी से अच्छी तरह धोयें।
- कॉन्टैक्ट लेंस पहने हों तो उन्हें निकाल दें।
- चेहरे और त्वचा को साफ पानी से धोयें।
- प्रभावित कपड़े बदलकर उन्हें अलग रखें।
- खांसी या सांस में परेशानी होने पर साफ हवा में जायें और आराम करें।
क्या नहीं करना चाहिए?
- आंखों को हाथ से रगड़ना नहीं चाहिये।
- चेहरे या आंखों पर बिना जानकारी के कोई घरेलू पदार्थ या केमिकल नहीं लगाना चाहिए।
- गैस के धुएं वाले स्थान पर खड़े रहकर स्थिति देखने की कोशिश न करें।
कब तुरंत चिकित्सा सहायता लें: अगर सांस लेने में गंभीर परेशानी, सीने में दर्द, बेहोशी, दृष्टि में लगातार समस्या या लक्षण साफ हवा और पानी से धोने के बाद भी कम न हों, तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी वाले लोगों में विशेष सावधानी जरूरी है।















