Dhanbad : BCCL की बंद माइंस में गैर-कानूनी तरीके से खुदाई-कोड़ाई के कारण खदान धंस गयी। वहीं खदान के ऊपर की लगभग 60 फीट ऊंची कच्ची सड़क भी धंस गयी। 45 से ज्यादा लोगों के वहां फंसे होने की आशंका है। ये सभी लोग पुरुलिया के रहने वाले है। इस भयावह हादसे की फैली खबर के बाद फंसे लोगों को सही सलामत निकालने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। BCCL और पुलिस की टीम पहुंच गयी है, राहत और बचाव कार्य में NDRF को लगाया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली थी।
यह बड़ा हादसा धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोड़ में BCCL की बंद माइंस में हुआ। कुछ चश्मदीदों के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक 60 फीट सड़क धंस गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, माइंस में 80 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इसमें से कई लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। लोगों के मुताबिक, हर रोज यहां से 2 ट्रक अवैध कोयले का खनन किया जाता है। यह माइंस बीते छह साल से बंद है।

इसे भी पढ़ें : अब Chemical से नपुंसक बनाए जाएंगे रेपिस्ट, इस देश के राष्ट्रपति का ऐलान
इसे भी पढ़ें : अजब गजब: जिसे कभी देखा नहीं, वह कर सकता है धरती पर हमला….
इसे भी पढ़ें : नॉमिनेशन में लगा पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा, मुखिया प्रत्याशी अरेस्ट… देखें वायरल वीडियो
इसे भी पढ़ें : इन 6 लोगों का सबकुछ खाक हो गया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : स्कूलों में ब्लास्ट पर ब्लास्ट, 25 बच्चों की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : Class में अचानक चला Adult video, जानें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : एक्शन में रांची DTO प्रवीण कुमार, 23 स्कूली गाड़ी मालिकों को थमाया नोटिस
इसे भी पढ़ें : गाड़ी मालिक की मौत के बाद जरूर करा लें ये काम, नहीं तो पर जाएंगे चक्कर में
इसे भी पढ़ें : हाइकोर्ट का बड़ा फैसला : बकाया फीस अब रोड़ा नहीं












