Garhwa (Nityanand Dubey) : धोबी मोहल्ला में आग लगी और 6 लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त कर गई। इनका सबकुछ जलकर खाक हो गया। जिनके घर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुए हैं उनमें कलेंद्र बैठा, सिकंदर बैठा, दूधवन बैठा, अखिलेश बैठा, नवल बैठा, केवल बैठा और सुरेंद्र बैठा शामिल हैं। सभी का घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया बना था।
भुक्तभोगियों के अनुसार घर के पास खेत में रखे कूड़े में किसी शख्स ने आग लगा दी। चल रही तेज हवा के झोंकों से के कारण आग कई घरों को अपने चपेट में ली। सभी मकानों के अंदर रखे गये जलावन के लिए लकड़ी, बांस, पशु चारा, अनाज, कपड़ा, बिस्तर, मोबाइल सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जलकर खाक हो गए। पक्के मकानों के अंदर आग की लपटें दूर-दूर तक दिखने लगी। आग की लपटें देखते ही गांव और गांव के आसपास क्षेत्रों से दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच गए। डीजल पंप चलाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आगजनी की घटना में करीब 10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। आग बुझाने के क्रम में गांव के ही सुजीत चंद्रवंशी का पैर टूट गया। घटना की सूचना पाते ही कांडी थाना के एसआई विजय मिश्रा दल बल के साथ घटना पर घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद, भाजपा मंडल अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री अनूप कुमार सहित कई काफी संख्या में ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे थे।
उक्त संबंध में बीडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि आगजनी से पीड़ित परिवारों को हुई नुकसान की भरपाई सरकारी प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। घटना जिले के कांडी थाना क्षेत्र के नैनाबार गांव के धोबी मोहल्ला की है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में फंदे पर झूलती मिली शगुफ्ता की लाश
इसे भी पढ़ें : घिन आती है ऐसे बाप पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हिंदपीढ़ी में मारे गये रिंकू खान की बेवा का सनसनीखेज खुलासा… देखें वीडियो












