RANCHI : रांची DTO प्रवीण कुमार प्रकाश एवं सड़क सुरक्षा के डीआरएसएम जमाल खान ने स्कली बसों की हालत जानने के लिए गुरुवार को जांच अभियान चलाया। उनके साथ रोड़ सेफ्टी इंजिनियर गौरव कुमार एवं आईटी सहायक भय कुमार तथा परिवहन कार्यालय के कर्मी ओम प्रकाश, धान सिंह पूर्ति आदि भी थे। चेंकिग अभियान के दौरान 48 वाहनों की जांच हुई। 23 वाहनों में सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करने के कारण स्कूल प्रबंधक और वाहन मालिक को नोटिस दिया गया। DTO प्रवीण कुमार प्रकाश ने सभी गाड़ी को दुरुस्त करने की सख्त हिदायत दी है।
स्कूली वाहनों के लिए ये हैं जरूरी मानक
- स्कूली वाहन का रंग पीला होना चाहिए और स्कूल बस लिखा होना चाहिए।
- बस पर लिखा होना चाहिए स्कूल का नाम और पता।
- बस के मालिक का नाम सहित फोन नंबर।
- बस व अन्य वाहनों की खिड़की पर सुरक्षा के लिए लोहे की ग्रील लगी होनी चाहिए।
- स्कूल बस में आपातकालीन द्वार जाम नहीं होना चाहिए।
- बच्चों की सुविधानुसार सीट होनी चाहिए।
- Emergency Toolkit/First Aid Kit की व्यवस्था होनी चाहिए।
- वाहन में अग्शिमन यंत्र होना जरूरी है।
- चालक/उपचालक/खलासी का ड्रेस कोड अनिवार्य होना चाहिए।
- सभी दस्तावेज साथ में रखना, सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट, स्पीड गवर्नस अनिवार्य हैं।

इसे भी पढ़ें : अब Chemical से नपुंसक बनाए जाएंगे रेपिस्ट, इस देश के राष्ट्रपति का ऐलान
इसे भी पढ़ें : अजब गजब: जिसे कभी देखा नहीं, वह कर सकता है धरती पर हमला….
इसे भी पढ़ें : नॉमिनेशन में लगा पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा, मुखिया प्रत्याशी अरेस्ट… देखें वायरल वीडियो
इसे भी पढ़ें : इन 6 लोगों का सबकुछ खाक हो गया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : स्कूलों में ब्लास्ट पर ब्लास्ट, 25 बच्चों की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : Class में अचानक चला Adult video, जानें फिर क्या हुआ












