Kohramlive Desk : काशी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ दुनिया के सबसे लंबा River Cruise ‘गंगा विलास’ के छपरा में फंसने की बात सामने आई है। क्रूज के फंसने की बात पर क्रूज-ऑपरेटर्स का माथा ठनकने लगा। तुरंत SDRF की टीमें बुलवाई गई। बताया जा रहा है कि नदी में पानी कम होने की वजह से क्रूज को किनारे लाने में मुश्किल हो गया है। उसे घाट पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। अब SDRF की टीमें छोटी नाव के जरिए सैलानियों को चिरांद लाने की कोशिश कर रही हैं। ये सैलानी चिरांद के पुरातात्विक महत्व को देखेंगे।
छपरा से 11 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में डोरीगंज बाजार के पास स्थित चिरांद सारण जिले का सबसे महत्वपूर्ण पुरातत्व स्थल है। घाघरा नदी के किनारे बने स्तूपनुमा भराव को हिंदू, बौद्ध और मुस्लिम प्रभाव और उतार-चढ़ाव से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, छपरा में जैसे ही गंगा विलास क्रूज पहुंचा नदी में पानी कम होने की वजह से किनारे पहुंचने परेशानी होने लगी। ये गंगा नदी में कम पानी के चलते फंस गया। लेकिन सैलानियों को चिरांग पहुंचने में परेशानी नहीं हो इसके लिए एसडीआरएफ की टीम तुरंत एक्टिव हो गई।
इसे भी पढ़ें : पुलिस कस्टडी में व्यापारी की गयी जान, MLA बोले पुलिस ने मार डाला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Nepal Plane Crash : प्लेन हादसे के वक्त गाजीपुर का सोनू फेसबुक पर था लाइव… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Nepal Plane Crash में मशहूर लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन
इसे भी पढ़ें : सौतेली मां और भाई-बहनों का ख्याल रखते थे पापा, सलटा दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें












