Kohramlive Desk : पंपकिन यानी कद्दू हमारे भोजन की प्रचलित सब्जी है। हर घर में इसका इस्तेमाल तरह-तरह से होता है। सामान्यत: इसके बीजों के महत्व पर ध्यान नहीं दिया जाता है। अधिक बीज होने पर निकाल कर फेंक दिए जाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। कद्दू के बीज में गजब की ताकत होती है। इनका नियमित सेवन करने से आप गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। ये पुरुषों के लिए अधिक फायदेमंद हैं। फिर भी सेहत के मामले में डॉक्टर की सलाह ही सर्वोपरि है।
विटामिन ए और के से भरपूर
कद्दू के बीज में विटामिन K और विटामिन A से भरपूर होते हैं। ये पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं। पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि को मजबूत करने तथा हेल्दी हार्मोन्स प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए कद्दू के बीज का सेवन किया जाना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ये बीज फ्री रेडिकल से बचाव करते हैं। कद्दू में विटामिन बी6. फाइबर, फोलेट, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, कॉपर, मैग्नीशियम और विटामिन ई आदि पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं।
नाश्ते के रूप में सूखे और भुने हुए बीज लें
आप सूखे भुने हुए कद्दू के बीजों को नाश्ते के रूप में ले सकते हैं। इसके अलावा आप सोने से पहले भी कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं। एक शोध अनुसार कद्दू के बीच इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से तनाव भी कम रहता है।
इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत
कद्दू के बीज जिंग से भरपूर होते हैं, जिंक इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में कारगर होता है और वायरल, सर्दी-खांसी-जुकाम जैसे संक्रमणों से सुरक्षित रखता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की पुष्टि Kohramlive.com नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
इसे भी पढ़ें : राज्य में उद्योग लगेंगे तो मिलेगा रोजगार : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : बड़े भाई को का*ट डाला, वजह हैरान करने वाली… देखें
इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : बच्चे में यह लक्षण देखें तो माई-बाप अलर्ट हो जाये : डॉ वर्मा
इसे भी पढ़ें : बेवा भाभी और दो बच्चों के क*त्ल का खुला राज, क्या बता गये SDPO… देखें
इसे भी पढ़ें : दो बच्चों की मां के साथ OYO होटल में भयानक कांड… देखें








