spot_img

साहिबगंज के इस थाने में जमकर हुआ बवाल, बेटे का इल्जाम- पुलिस कस्टडी में मर गये पापा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahebganj : साहिबगंज के तालझारी थाना में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। इलाके के लोगों ने पहले तो सड़क जाम किया फिर थाना पर हमला बोल दिया। जमकर तोड़फोड़ की गई। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। लगभग 2 घंटे तक हो-हंगामा होता रहा। इस कांड में दो जवान जख्मी हो गये। वहीं कई ग्रामीणों को भी चोट लगी है।

इल्जाम है कि पुलिस कस्टडी में एक शख्स की मौत हो गई। शख्स का नाम देबू तुरी था। वह झरना टोला का रहने वाला था। मृतक देबू के बेटे मोनू का इल्जाम है कि उसके पिता को 4 दिन पहले तालझारी पुलिस ने कस्टडी में लिया था। पूछताछ के दौरान उन्हें बुरी तरह पीटा गया। इसी दरम्यान गुरुवार को हाजत में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस उन्हें लेकर साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
वहीं पुलिस की कहना है कि हाल ही में होंडा शोरूम में लूटपाट हुई थी। बीते रविवार की रात पूछताछ के लिए देबू तुरी को थाने बुलाया गया था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत इलाज के लिए तालझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हॉस्पिटल ले जाने के दरम्यान रास्ते में ही देबू की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : रात 8 बजे के बाद भी झारखंड में खुली रहेंगी दुकानें, 7 मार्च से खुल जाएंगे सभी स्कूल

इसे भी पढ़ें : Jamtara में बड़ा हादसा, 2 दर्जन से ज्‍यादा लोगों की खतरे में जान…

इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्‍वेस्‍ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दरिंदगी के बाद नाबालिग को कुएं में फेंका, मां ने ऐसे बचाया

इसे भी पढ़ें : अलग-अलग दो हत्याकांडों में 7 दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन सिंह के गुर्गों ने जब मुंह खोला तो…

इसे भी पढ़ें : खगड़िया में एक के बाद एक 4 धमाके, इतने लोगों का हुआ ये हाल…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित