Kohramlive Desk : आजकल सोशल मीडिया पर Allu Arjun Starrer फिल्म पुष्पा का नया टॉम ऐंड जेरी वर्जन धमाल मचा रहा है। इसकी क्रिएटिविटी लाजवाब है। यह दर्शकों के लिए चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है। यह Edits MukeshG यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इन वीडियोज में टॉम ऐंड जेरी और पुष्पा के कॉमन सीन्स दिखाए गए हैं। मजेदार बात है कि फिल्म के कई आइकॉनिक स्टेप्स टॉम ऐंड जेरी की ऐक्टिविटी से मैच कर रहे हैं। पुष्पा और टॉम ऐंड जेरी के फैन्स के लिए ये डबल विजुअल ट्रीट है। लोग मजाक में यह भी कह रहे हैं कि अल्लू अर्जुन और फिल्म की बाकी कास्ट ने टॉम ऐंड जेरी के स्टेप्स कॉपी किए हैं।
एडिट करने वाले की क्रिएटिविटी की दाद दे रहे लोग
यह टॉम ऐंड जेरी कार्टून वर्जन है और लोग एडिट करने वाले की क्रिएटिविटी की दाद दे रहे हैं। वीडियो दो पार्ट्स में वायरल है। दोनों में लिखा है, टॉम एंड जेरी ने पुष्पा से पहले ये सब किया था। इनमें टॉम ऐंड जेरी और पुष्पा के सीन्स में जबरदस्त समानता दिखाई गई है। सेकेंड पार्ट में जेरी ने ऊ अंटवामा पर मजेदार डांस किया है। यूट्यूब पर ये वीडियो बार-बार देखे जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं। इसमें टॉम का सामी डांस, झुकेगा नहीं स्टेप, श्रीवल्ली और पुष्पा की शादी वाला सीन मजेदार है।
‘पुष्पा’ को मिला है ‘फिल्म ऑफ द ईयर’ का सम्मान
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को दादा साहब फाल्के इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिव अवॉर्ड्स 2022 में ‘फिल्म ऑफ द इयर’ का सम्मान मिला है। फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है साथ ही अल्लू अर्जुन ने भी खूब प्यार कमाया है। उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने इतनी कमाई की है कि इसकी उम्मीद खुद अल्लू अर्जुन को भी नहीं थी।
इसे भी पढ़ें : Jamtara में बड़ा हादसा, 2 दर्जन से ज्यादा लोगों की खतरे में जान…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में पंचायत चुनाव को हरी झंडी, जानिये कब होगा इलेक्शन
इसे भी पढ़ें : जिस स्टॉक की एक रुपये से भी कम थी कीमत, उसी ने बना दिया करोड़पति!, जानिए












