spot_img
spot_img
spot_img

Ukraine में लागू हुआ आपातकाल, रूसी आक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच सुरक्षा परिषद ने दी मंजूरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk :  रूस और Ukraine के बीच तनाव बढ़ने के कारण युद्ध की स्थिति को देखते हुए यूक्रेन में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। Ukraine की सुरक्षा परिषद ने राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति घोषित करने की योजना को मंजूरी दे दी है। इससे पहले यूक्रेन के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने कहा था यूक्रेन डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों के अलावा सभी यूक्रेनी क्षेत्रों में आपातकाल की स्थिति लागू करेगा। आपातकाल की स्थिति 30 दिनों तक चलेगी और इसे अगले 30 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है।

रूस ने दे दी है दो क्षेत्रों को स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता

गौरतलब है कि सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने पूर्वी यूक्रेन (Ukraine) में रूस समर्थित अलगाववादी दो क्षेत्रों- ‘डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक’’ को एक “स्वतंत्र” देश के तौर पर मान्यता दे दी है। पुतिन राष्ट्र को संबोधन के दौरान  कहा हां कि रूसी सेनाएं पूर्वी यूरोप में दाखिल होंगी और वे अलगाववादी क्षेत्रों में शांति स्थापित करने की दिशा में काम करेंगी। राष्ट्रपति के शासनादेश के मुताबिक़ रूसी सेनाएं लुहान्स्क और दोनेत्स्क में शांति कायम करने का काम करेंगी। पुतिन के इस फैसले के बाद रूस-यूक्रेन तनाव चरम पर पहुंच गया है।

रूस के खिलाफ कई देशों ने लगाए प्रतिबंध

रूस के इस फैसले के बाद कई देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से दो वित्तीय संस्थाओं, वीईबी और रूसी मिलिट्री बैंक के ख़िलाफ़ प्रतिबंध लगाया गया है। बाइडेन ने ये भी कहा कि रूसी अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्सों को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था से हटाया जा रहा है. साथ ही रूस के उच्च वर्ग और उनके परिवारों पर भी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। जर्मनी (Germany) ने रूस से ‘नॉर्ड स्ट्रीम 2’ गैस पाइपलाइन के प्रमाणन की प्रक्रिया को रोकने की कार्रवाई शुरू कर दी। यह मॉस्को के लिए एक आकर्षक सौदा था और रूसी ऊर्जा आपूर्ति पर यूरोप की निर्भरता बढ़ने की अमेरिका ने आलोचना की थी।

इसे भी पढ़ें :RBI ने तीन कोऑपरेटिव बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानें कौन हैं ये बैंक

इसे भी पढ़ें :बिहार में अब हेलिकॉप्टर से खोजे जा रहे शराब के अड्डे, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :ED की गिरफ्त में नवाब मलिक, जानिए पूरा मामला

इसे भी पढ़ें :पुलिस वैन ने युवक को रौंदा, फिर ग्रामीणों ने जो किया…

इसे भी पढ़ें :LPG ग्राहकों के लिए तगड़ा झटका! दोगुनी हो सकती है रसोई गैस की कीमत

इसे भी पढ़ें :RBI Alert : अगर आप प्रीपेट वॉलेट करते हैं इस्तेमाल तो हो जाइए सावधान

इसे भी पढ़ें :SBI ALERT! पैसे के लिए QR कोड नहीं करें स्कैन, वरना हो जाएंगे कंगाल

इसे भी पढ़ें :रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए लॉन्च किया नया ऐप, तुरंत कंफर्म होगी सीट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चीन-अमेरिका को भारत का बड़ा झटका, 5 साल की एंटी-डंपिंग ड्यूटी…

Kohramlive : भारत सरकार ने घरेलू उद्योगों को विदेशी...

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...