spot_img
spot_img

मजदूर कर्मचारी Convention संपन्न, आम हड़ताल 26 नवंबर को

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोडरमा :  मजदूर कर्मचारी Convention संपन्न, आम हड़ताल 26 नवंबर को : सीटू सहित सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशभर के मजदूर कर्मचारी संगठनों द्वारा 26 नवंबर को आम हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसकी सफलता को लेकर आठ नवंबर को मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले झुमरीतिलैया में एक दिनी कन्वेंशन का आयोजन हुआ। कन्वेंशन का आयोजन मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश, राष्ट्रीय संपत्ति का निजीकरण और किसान विरोधी कानून के खिलाफ किया गया।

कन्वेंशन का उद्घाटन सीटू राज्य कमेटी सदस्य संजय पासवान ने किया। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रामरतन अवध्या, आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने की। इसका संचालन समिति सचिव दिनेश रविदास, आंगनबाड़ी संघ की जिला सचिव वर्षा रानी ने किया।

राष्ट्र विरोधी कार्रवाई को मजदूर बर्दाश्त नहीं करेंगे

मौके पर संजय पासवान ने कहा कि देश की संपदा और आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को देशी-विदेशी पूंजीपतियों के हाथों कौड़ी के मोल पर उन्हें सौंपे जाने की राष्ट्र विरोधी कार्रवाई को देश का मजदूर वर्ग बर्दाश्त नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें : SexRacket : फ्लैट में हो रहा था देह व्यापार, युवती समेत…

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव शशि पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मजदूर कर्मचारियों के अधिकारों पर लगातार हमला जारी है, पेंशन समाप्त करने के बाद अब सरकारी नौकरी खत्म की जा रही है।

Convention  में आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

निर्माण मजदूर यूनियन के नेता प्रेम प्रकाश ने कहा कि बिना तैयारी के लॉकडाउन के दौरान हजारों मजदूर पैदल चलने को विवश हुए, जिसका जवाब हड़ताल को सफल कर देना होगा।

मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के जिला सचिव दिनेश रविदास ने आह्वान किया कि भारतीय जनता के संघर्षपूर्ण विरासत को आगे बढ़ाने की लड़ाई के साथ एकजुटता प्रदर्शित करें और देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाएं।

इसे भी पढ़ें : Helmet नहीं पहनने से बाइक दुर्घटना में दो भाइयों की मौत,…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...