रांची : Protest : राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर राजधानी रांची में भिक्षाटन किया। झारखंड सहायक प्राध्यापक अनुबंध संघ के बैनर तले यह प्रदर्शन Protest किया गया। सहायक प्राध्यापकों ने मोरहाबादी में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इसके बाद सभी वहां की दुकानों में घूम-घूम कर सांकेतिक रूप से भिक्षाटन शुरू किया।
निश्चित मानदेय नहीं लागू किया गया है
इस मौके पर झारखंड सहायक प्राध्यापक अनुबंध संघ के अध्यक्ष डॉ निरंजन महतो ने कहा कि यूजीसी की नियमावली के तहत एक निश्चित मानदेय 57,700 रुपये किया गया है, लेकिन झारखंड में यह अभी तक लागू नहीं है। इसे लेकर कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार से नियमावली लागू कराने की मांग की गई है।
इसे भी पढ़ें : Helmet नहीं पहनने से बाइक दुर्घटना में दो भाइयों की मौत,…
छठ के बाद होगा उग्र आंदोलन और Protest
डॉ निरंजन महतो ने कहा कि नियमावली लागू नहीं होने पर हम लोगों ने सांकेतिक विरोध दर्ज कराया है। यदि मांग नहीं मानी गई तो छठ पर्व के बाद आंदोलन उग्र किया जाएगा। विदित हो कि सहायक प्राध्यापक एक दिन पहले इस मामले को लेकर राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से भी मिले थे।
इसे भी पढ़ें : Firing@Deoghar : बेखौफ अपराधियों ने दागी गोलियां, एक की मौत










