spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

SexRacket : फ्लैट में हो रहा था देह व्यापार, युवती समेत 5 गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • पति-पत्नी बनकर चला रहे थे सेक्स रैकेट
  • आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवती
  • कई अश्लील वस्तुएं भी बरामद की गईं
  • अरगोड़ा के एक अपार्टमेंट में पुलिस ने मारा छापा

रांची : SexRacket @Ranchi . राजधानी रांची के रिहायशी इलाके में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस फ्लैट से धंधे में शामिल एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रातू रोड ग्वालाटोली के अनिल कुमार, कर्बला टैंक रोड का मो वसीम अकरम, मो साहिल, हिंदपीढ़ी ग्वालाटोली का मारूफ गद्दी, हरमू हाउसिंग कॉलोनी के सौरभ कुमार शामिल हैं। अनिल गिरोह का सरगना है। दो महिला भी पकड़ायी है, जिसमें एक अनिल की पत्नी है।

SexRacket @Ranchi की मिली थी शिकायत

पुलिस को शिकायत मिली थी कि तारामणि अपार्टमेंट में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना पर अरगोड़ा पुलिस की टीम अचानक अपार्टमेंट के फ्लैट में छापा मारा। मौके पर पुलिस के पहुंचते हैं फ्लैट में में खलबली मच गई। फ्लैट में दो युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

इसे भी पढ़ें : कारोबारी के Suicide में अफसर के खिलाफ ठोस क्लू, नहीं हो रही कार्रवाई

छापा के दौरान पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन मौके पर महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों युवतियों और दोनों युवकों को पकड़ लिया। फ्लैट के दूसरे कमरे की तलाशी पर तीन और लोग पकड़े गए। छापेमारी के क्रम में फ्लैट से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं।

व्हाट्सएप के जरिए होती थी बुकिंग

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अनिल सेक्स रैकेट का सरगना है। एक युवती को अनिल अपनी पत्नी बताकर किराए का फ्लैट ले रखा था। उसकी आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रहा था।

रैकेट के सरगना ने पूछताछ में खुलासा किया कि व्हाट्सएप पर ग्राहकों की बुकिंग की जाती थी। इसके लिए गिरोह का सरगना ने अपना व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया था। युवती की तस्वीर से लेकर रेट भी व्हाट्सएप पर ही तय किया जाता है। फाइनल होने के बाद पेटीएम के माध्यम से राशि ली जाती है। इसके बाद ग्राहक को एडरेस दिया जाता है।

फ्लैट मालिक को नहीं थी जानकारी

जिस फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चल  रहा था, उसके मकान मालिक को अनिल ने अपने आप को सरकारी कर्मचारी  किराए पर घर लिया था। पुलिस को दिए बयान में मकान मालिक ने बताया है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी क्योंकि फ्लैट में देह व्यापार जैसा कारोबार हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : मेरे अरमानों को मत कुचलिए मैडम, शहीद की बेटी का छलका दर्द

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पूर्व नक्सली कमांडर मारा गया, कोल्ड ड्रिंक से ‘गलाला’ बना मौत की वजह…

Psalamu : पलामू के शांत गांबेलहारा गांव में पूर्व...

झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...