गिरिडीह : Helmet नहीं पहनना बहुत महंगा पड़ा तीन युवकों को। गिरिडीह जिले में बाइक दुर्घटना में दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों अपने एक और भाई के साथ एक ही बाइक पर सवार थे। तीनों ने हेलमेट नहीं पहनी थी और बाइक काफी तेज गति से चला रहे थे। इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गई और वे तीनों गिर गए।
बिना Helmet पहने बाइक से तीनों भाई बहन की ससुराल से लौट रहे थे
तीनों अपनी बहन की ससुराल धनवार से घर वापस आ रहे थे। वे तीनों देर रात को बाइक से आ रहे थे। तीनों चचेरे भाई थे। यह दुर्घटना Accident देवरी थाना क्षेत्र के गीधाटांड़ गांव में घटी। मृतकों की पहचान ललन विश्वकर्मा (22) और सुनील विश्वकर्मा (20) के रूप में की गई। जख्मी युवक छोटी विश्वकर्मा का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इसे भी पढ़ें : मेरे अरमानों को मत कुचलिए मैडम, शहीद की बेटी का छलका दर्द
Accident के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा
बाइक छोटी विश्वकर्मा चला रहा था। हादसा उनके घर के पास ही हुआ। वे घर के कुछ नजदीक पहुंचे ही थे कि मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर गई। बाइक पर बैठे उसके दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
इसे भी पढ़ें : कारोबारी के Suicide में अफसर के खिलाफ ठोस क्लू, नहीं हो रही कार्रवाई















