Ranchi : राजधानी रांची में आज यानी शनिवार को लगभग सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा किए जाने के साथ ही भक्तों के दर्शन के लिए पंडालों के पट खोल दिए गए। पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी कड़ी में कांके ब्लॉक स्थित श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का भी उद्घाटन किया गया। युवा निशानेबाज निशांत सिंह ने फीता काट कर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इसके बाद मां दुर्गा की पूजा की। निशांत सिंह नेशनल रायफल शूटिंग में गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। मौके पर निशांत सिंह ने मां दुर्गा के दरबार में माथा टेक कर राज्य की उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि देश के सभी लोग मिलजुल कर पूजा मनाएं, सब की झोली मां अम्बे खुशियों से भर दे।
वहीं, मौके पर समाजसेवी सह संस्थापक पंकज सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा में शक्ति और मां भवानी की अराधना की जाती है। दुर्गा मां विश्व का कल्याण करे और सभी जगह नफरत की दुकान बंद हो, आपसी भाईचारा बना रहे। सब मिलजुल कर त्यौहार को खुशी-खुशी मनाएं। पंकज सिंह ने दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का अनावरण कर मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाया। राज्य की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। साथ ही राज्यवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति कांके ब्लॉक के तमाम सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : एक-एक कर 70 लोग पहुंचे हॉस्पिटल, इन अधिकारियों को शोकॉज…
इसे भी पढ़ें : रांची में 22 से 24 तक 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर्स, पांच जगहों पर 108 एंबुलेंस सेवा
इसे भी पढ़ें : चेक बाउंस हुआ तो खुला बड़ा राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : झारखंड के लोगों की दिल्ली में गई जान… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : पुलिस संस्मरण दिवस : बलिदानी शहीदों को दिया गया सम्मान… देखें






