Kohramlive : कोडरमा के स्थित मेघातरी काली मंडा घाटी के समीप बुधवार को दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों ट्रक सड़क पर ही पलट गये, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक ट्रक के चालक मुकेश कुमार और उपचालक राहुल कुमार घायल हो गये। दोनों छपरा के रहनेवाले हैं। वहीं दूसरे खाली ट्रक के चालक को मामूली चोट आई है। खबर है कि एक ट्रक कोलकाता से करीब 1000 बोरा दाल लेकर बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से नवादा से कोडरमा की ओर आ रहा एक खाली ट्रक मेघातरी काली मंडा के पास उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक सड़क पर पलट गये। हादसे के बाद ट्रक से दाल की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। चालक और उपचालक के अस्पताल जाते ही कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये और दाल लूटने लगे। बताया जा रहा है कि 1000 बोरी में से करीब 500 बोरी दाल लोग उठा ले गये। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा की PCR वैन मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के इलाकों और घरों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है, ताकि लूटी गई दाल बरामद की जा सके। क्रेन की मदद से पलटे ट्रकों को हटाने का काम किया गया।
![]()
इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगा रोल… जानें
इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :रामनवमी महोत्सव का न्योता स्वीकार किया CM हेमंत सोरेन ने…
इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…
इसे भी पढ़े :घर-घर लगेगा BLO का स्टीकर, छूटे मतदाताओं को जोड़ने का अभियान तेज…












