spot_img
spot_img
spot_img

घर-घर लगेगा BLO का स्टीकर, छूटे मतदाताओं को जोड़ने का अभियान तेज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचन विभाग पूरी तरह एक्टिव हो गया है। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने के रवि कुमार ने बुधवार को सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की और तैयारियों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिये घर-घर BLO (Booth Level Officer) की जानकारी वाले स्टीकर लगाने के कार्य में तेजी लाई जाये, ताकि जरूरत पड़ने पर मतदाता आसानी से अपने BLO से संपर्क कर सकें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूटे नहीं, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। जिन मतदाताओं की मैपिंग अभी तक नहीं हो पाई है, वे ECINET के “बुक ए कॉल” फीचर का इस्तेमाल कर अपने BLO से संपर्क कर सकते हैं। इससे मतदाताओं की समस्याओं का समाधान सीधे स्तर पर किया जा सकेगा। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर एब्सेंट (अनुपस्थित), शिफ्टेड(स्थानांतरित),  डेथ (मृत), डुप्लीकेट (दोहरे नाम) की सूची तैयार की जाये। वहीं, यह भी कहा गया कि जिन घरों को विस्थापित या ध्वस्त कर दिया गया है, वहां रहने वाले मतदाताओं को शिफ्टेड सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाये। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं के मकानों को नजरी नक्शे में चिन्हित करते समय पहले से निर्धारित मकान संख्या को ही यथासंभव बनाये रखा जाये। केवल उन मकानों के लिए नोशनल नंबर का उपयोग किया जाये, जिनका पहले से कोई नंबर नहीं है। बैठक में सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल देव दास दत्ता एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े :1 अप्रैल से बदल जायेगा डिजिटल लेनदेन का तरीका… जानें

इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्‍या होगा रोल… जानें

इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…

इसे भी पढ़े :बरही विधायक ने गडकरी से कहा, दनुआ घाटी बने ‘ब्लैक स्पॉट’…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...