Kohramlive : अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर ऐसा वार किया कि तेहरान से लेकर खाड़ी तक जमीन कांप उठी। जवाब में ईरान ने भी मिसाइलों से आसमान को लाल कर दिया। समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक तेल अवीव के आसमान में फिर धमाके गूंजे। दुबई, अबू धाबी, दोहा और मनामा तक लोग सहमे हुये हैं। तेल से भरे सैकड़ों टैंकर होर्मुज की खाड़ी के पास ठिठक गये हैं। एक टैंकर पर हमला भी हुआ, जिसमें 15 भारतीय सवार बताये जा रहे हैं। उनके घरों में इस वक्त दुआओं का सन्नाटा है। अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर जैसे ही फैली इस्लामाबाद की सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। हर शहर में सायरन गूंज रहे हैं। ड्रोन घुसपैठ की चेतावनी बैलिस्टिक मिसाइलों का खतरा और लोगों को बंकरों में जाने का निर्देश। ईरान का कहना है कि उसने इराक और खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार बमबारी की है। मनामा में होटल पर हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों से होटल छोड़ने को कहा है। इजरायल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने साफ कहा ईरान पर हमले तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक सभी सैन्य लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते। तेहरान की गलियों में धुआं है और 57 परिवारों में मातम। यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काया कैलास ने कहा यह ईरान के इतिहास का निर्णायक मोड़ हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : Maruti Suzuki कर रही है बड़ी तैयारी, जल्द लॉन्च कर सकती है ये दो नई SUV…
इसे भी पढ़ें : मेनका गुरुस्वामी बन सकती हैं देश की पहली LGBTQ सांसद…
इसे भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में भूचाल, ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौ’त
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान T-20 World Cup से बाहर, इस देश को मिला टॉप-4 का टिकट










