Kohramlive : तेहरान से दुनिया तक हलचल मचाने वाली खबर सामने आ रही है।ईरान की सरकारी मीडिया ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि देश के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की 1 मार्च 2026 को मौत हो गई। दावा है कि वे अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमलों में मारे गये। हमला 28 फरवरी की सुबह तेहरान स्थित उनके आवास और दफ्तर परिसर पर किया गया। शुरुआती इनकार के बाद ईरानी एजेंसियों ने उन्हें “शहीद” घोषित किया और 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक के साथ 7 दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इसे बड़ा संयुक्त अभियान बताया। उन्होंने कहा कि ईरानी नेतृत्व और सैन्य ढांचे को निशाना बनाना मकसद था। वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि करते हुये इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए निर्णायक कदम बताया।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कड़ा संदेश देते हुये कहा कि ईरानी सुरक्षा तंत्र के कई लोग अब लड़ना नहीं चाहते और “इम्युनिटी” की मांग कर रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी कि बमबारी तब तक जारी रह सकती है जब तक क्षेत्र में “स्थायी शांति” सुनिश्चित न हो जाये। मिडिल ईस्ट की राजनीति नए मोड़ पर है। दुनिया की निगाहें अब तेहरान पर टिकी हैं।












