spot_img

पाकिस्तान T-20 World Cup से बाहर, इस देश को मिला टॉप-4 का टिकट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : T-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की उम्मीदों पर बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबले में पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। टीम को टॉप-4 में बने रहने के लिये 213 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम को 147 रन पर रोकना था, लेकिन श्रीलंका ने 16वें ओवर में ही 150 का आंकड़ा पार कर लिया और पाकिस्तान का सफर यहीं खत्म हो गया। इस नतीजे के साथ न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाये। टीम की ओर से साहिबजादा फरहान ने शानदार शतक जड़ा और 100 रन की दमदार पारी खेली, जबकि फखर जमान ने 84 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ दिया। दोनों के बीच 176 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई, जिसने पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने तीन विकेट चटकाए, जबकि कप्तान दसुन शनाका ने दो और दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने आक्रामक शुरुआत की और 17 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बना लिये। पवन रत्नायके और कप्तान दसुन शनाका क्रीज पर डटे रहे। इससे पहले चरिथ असलंका (25), कामिल मिशारा (26), जनिथ लियानागे (5), कामिंडु मेंडिस (3) और पथुम निसंका (3) आउट हो चुके थे। पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने तीन विकेट लेकर मुकाबले में वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। साहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में दूसरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वे एक टी-20 वर्ल्ड कप के एक ही संस्करण में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं। इससे पहले क्रिस गेल ने दो शतक जरूर लगाये थे, लेकिन वे अलग-अलग संस्करणों में आये थे। इतना ही नहीं, फरहान ने विराट कोहली के 319 रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया और एक टी-20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये। पावरप्ले के आखिरी ओवर में 37वां रन पूरा करते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...

रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...

शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…

Ranchi : झारखंड के राज्यसभा चुनाव में बुधवार की...

MLA के ड्राइवर की ह’त्या में अब ये दो महिलायें अरेस्ट…

Koderma : कोडरमा के चितरपुर गांव में हुये चर्चित...

बेईमान JE के हाथ हो गये लाल, फिर…

Deoghar : देवघर के करौं प्रखंड में मनरेगा योजना...