Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शुमार मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में अपनी एसयूवी लाइनअप को और मजबूत करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही दो पॉपुलर एसयूवी को अपडेटेड अवतार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी मौजूदा मॉडल्स को ही अपडेट कर बाजार में उतार सकती है। इनमें Maruti Fronx एवं Maruti Brezza शामिल हैं। बताया जा रहा है कि फ्रॉन्क्स को ईथनॉल-रेडी इंजन विकल्प के साथ लाया जा सकता है, जबकि ब्रेजा में अंडरबॉडी CNG टैंक के साथ कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किये जाने की संभावना है। लॉन्च को लेकर आधिकारिक टाइमलाइन सामने नहीं आई है, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री में चर्चा है कि इनमें से एक एसयूवी को मार्च में और दूसरी को अप्रैल से जून 2026 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। अपडेटेड ब्रेजा को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। हालांकि टेस्ट म्यूल पूरी तरह कवर था, फिर भी इसमें अंडरबॉडी सीएनजी सेटअप और कुछ नए फीचर्स मिलने के संकेत मिले हैं। नये पावरट्रेन विकल्प और बेहतर माइलेज के साथ कंपनी इन मॉडलों के जरिये कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
Maruti Suzuki कर रही है बड़ी तैयारी, जल्द लॉन्च कर सकती है ये दो नई SUV…
Date:

चार बच्चों की मां को कुंवारी बताकर कराई शादी, दो दिन बाद पुलिस की एंट्री…
UP : यूपी के रामपुर में शादी के नाम...
रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...
खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…
UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...
कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…
Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...









