धनबाद में 300 फीट ऊंचे पुल से कूद विवाहिता ने दी जान, मायके जाने की कर रही थी जिद

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद में एक महिला ने पुल से नदी में कूद कर जान दे दी। महिला ने करीब 300 फीट ऊंचे पुल से कूद कर अपनी जान ली है। बताया जा रहा है कि महिला मायके जाने की जिद कर गुस्से में ससुराल से निकली थी। जिसके बाद उसने इतना बड़ा कदम उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला।

इसे भी पढ़ें : मैं दुनिया तेरी छोड़ चला, जरा सूरत तो दिखला जाना… गाना सुनते-सुनते फंदे से झूल गया युवक

ये घटना महुदा थाना क्षेत्र स्थित दामोदर पुल में घटी। मरने वाली महिला का नाम पूनम देवी है। वो बोकारो के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी विजय रजक की पत्नी थी। पूनम और विजय को शादी किये दो ही साल हुआ था। उसका एक 8 माह का बच्चा भी है।

इसे भी पढ़ें : 10 IAS अधिकारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गए

जानकारी के अनुसार, पूनम कई दिनों से अपने मायके बाघमारा जाने की जिद कर रही थी। ऐसा नहीं होने पर गुरुवार सुबह पूनम गुस्से में अपने ससुराल से निकल गई। इसके बाद करीब 6 बजे दामोदर नदी के पुराने पुल से नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई।

इसे भी पढ़ें : जंगल के बीच में ग्रामीण एसपी ने की क्राइम मीटिंग, नक्‍सली अभियान को लेकर कही ये बात

इसे भी पढ़ें : @Corona का कहर : रायपुर के बाद अब इस शहर में लगा #LockDown

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बांसुरी की मधुर धुन के बीच मेधाओं को मिला सम्मान…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी की वादियों में रविवार...

बरगावां की राह अब और आसान…

Ranchi : रांची के नामकुम इलाके में रविवार का...

फिर बहेगी सरस्वतिया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की मिट्टी में बसने वाली...

सात साल तक पुलिस को देते रहे चकमा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण पुलिस ने समकालीन अभियान...

कुछ घंटों में ही धरा गये लूटमार करने वाले बदमाश…

Ranchi :  रांची के सदर थाना क्षेत्र के कांटा...