Chouparan : हजारीबाग के चौपारण पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत ताबड़तोड़ छापेमारी कर (जीआर केस संख्या 515/17) के तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम नकुल साव, नरसिंह साव एवं सकलदेव साव बताये गये। पुलिस के मुताबिक तीनों लंबे समय से फरार चल रहे थे और चोरी-छिपे इलाके में रह रहे थे।चौपारण के थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि न्यायालय से इन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया। सोमवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानेदार ने वांटेड को चेतावनी दी है कि क्षेत्र में जो भी वारंटी घूम रहे हैं, वे जल्द न्यायालय से बेल करा लें। नहीं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
इसे भी पढ़ें : कुछ घंटों में ही धरा गये लूटमार करने वाले बदमाश…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : हवा में लटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू तेज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : आधी रात बेटी के कमरे में घुसा पिता, फिर जो हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘छोटे सरकार’ की गिरफ्तारी पर लगी रोक…






