spot_img
spot_img
spot_img

@Corona का कहर : रायपुर के बाद अब इस शहर में लगा #LockDown

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

छिंदवाड़ा (एमपी) : रायपुर के बाद अब मध्य प्रदेश के छिंदवारा में एक सप्‍ताह का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। 8 अप्रैल की रात 8 बजे से अगले 7 दिन तक पूरे जिले में संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। वहीं, शाजापुर शहर में आज रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : कोरोना पर सरकार का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक सभी स्‍कूल बंद, इन पर भी लगी पाबंदी

राज्‍य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर हाई लेवल मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए।  कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। शनिवार और रविवार शासकीय कार्यालय बंद रहेगा।  प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में कल 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। राज्‍य के सभी जिलों के के शहरी क्षेत्र में अगले आदेश तक हर रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें :  कोरोना की दूसरी लहर का कहर : अब इस शहर में लगा 10 दिनों का सख्‍त लॉकडाउन

रायपुर में 10 दिनों का सख्‍त लॉकडाउन

छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में 9 अप्रैल से 10 दिन के लिए फुल लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान कर दिया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार इस बार पिछले बार के मुकाबले ज्यादा कड़ाई से लॉकडाउन की तैयारी है। सीएम भूपेश बघेल ने इस संबंध में बैठक कर निर्णय लिया है। पहला लॉकडाउन 10 दिनों का होगा। बाद में स्थिति को देखकर आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान सिर्फ पेट्रोल पंप, मेडिकल जैसी आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। पेट्रोल पंप में भी चिन्हित सेवाओं से जुड़े लोगों को ही पेट्रोल मिलेगा।

भारत में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। पिछले 24 घंटे में मिले संक्रमितों की संख्‍या ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को देश में रिकॉर्ड 1.15 लाख से ज्‍यादा नए मामले दर्ज सामने आए। कोरोना के खतरे को देखते हुए देश के 6 राज्यों ने अपने कई शहरों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...