बरगावां की राह अब और आसान…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के नामकुम इलाके में रविवार का दिन गांव वालों के लिये खास बन गया। बरगावां पंचायत की गलियों में सुबह से ही चहल-पहल थी। लोग जुट रहे थे, बच्चे उत्साहित थे और गांव के प्रवेश द्वार पर सजावट देखते ही बन रही थी। मौका था सांसद निधि से बने नये पथ और मुख्य द्वार के उद्घाटन का। राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने रांची के नामकुम प्रखंड के तहत बरगावां पंचायत स्थित आर.के. आनंद बॉल्स ग्रीन परिसर में निर्मित पेबर्स ब्लॉक पथ और मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। यह निर्माण कार्य सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से कराया गया है।

गांव की तस्वीर बदलना ही प्राथमिकता

सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लगातार पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “बेहतर सड़क, मार्ग और बुनियादी सुविधाओं से लोगों को सहूलियत मिलेगी। वहीं, क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को आगे भी जमीन पर उतारा जायेगा, ताकि गांव और शहर के बीच विकास का अंतर कम हो सके। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज महतो, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, मधुकांत पाठक, शिवेन्द्र दुबे, मंडल अध्यक्ष समीर राय तथा मुखिया अनिता तिर्की समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता भी शामिल हुये।

इसे भी पढ़ें : फिर बहेगी सरस्वतिया…

इसे भी पढ़ें : सात साल तक पुलिस को देते रहे चकमा…

इसे भी पढ़ें : कुछ घंटों में ही धरा गये लूटमार करने वाले बदमाश…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : हवा में लटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू तेज… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

व्हाट्सऐप चैट ने खोला ‘लुटेरी दुल्हन’ का राज…

MP : ग्वालियर के एक युवक ने सपने देखे थे,...

गांव में डर की दस्तक, मौ’त के गड्ढों से गुजर रहे ग्रामीण… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड की चोरदाहा...

बांसुरी की मधुर धुन के बीच मेधाओं को मिला सम्मान…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी की वादियों में रविवार...

फिर बहेगी सरस्वतिया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की मिट्टी में बसने वाली...