बांसुरी की मधुर धुन के बीच मेधाओं को मिला सम्मान…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी की वादियों में रविवार का दिन शिक्षा और सम्मान के नाम रहा। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाती विवेकानंद सभागार में सजे मंच पर बैठे अतिथि, सामने उत्साह से भरे छात्र-छात्रायें और तालियों की गूंज के बीच शुरू हुआ प्रतिभाओं को सलाम करने का खूबसूरत समारोह। समारोह का शुभारंभ क्षेत्र के हरफनमौला कलाकार सुनील नायक की बांसुरी वादन से हुआ। उन्होंने “मेरे देश की धरती” गीत की धुन छेड़ी, तो पूरा सभागार मंत्रमुग्ध हो गया।

मेधावी छात्रों को मिला सम्मान

Ram Tahal Choudhary Inter College और Shivaji Pratibha Vikas Vidyalaya के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में मैट्रिक और इंटर के सफल एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और प्रमाण-पत्र देकर उनका हौंसला अफजाई किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राम टहल चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुये कहा कि मेहनत सफलता की कुंजी है। अपना लक्ष्य तय करें और पूरी लगन से भविष्य निर्माण में जुट जायें।

अपने लक्ष्य पर फोकस करें

विशिष्ट अतिथि Muntajir Ahmad Raza ने कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्रायें अपने लक्ष्य पर फोकस करें और सफलता के आसमान को छुयें। वहीं Amar Nath Choudhary ने कहा कि इंटर पास करने के बाद जीवन में कई रास्ते खुलते हैं, इसलिए सोच-समझकर सही दिशा का चुनाव जरूरी है।

इन मेधावियों को मिला सम्मान

समारोह में विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें बबली कुमारी, सपना कुमारी, नितेश कुमार, स्नेहा गुप्ता, रेशमी कुमारी, स्वीटी कुमारी, मो. इंजमानुल हक, सोनाली कुमारी, नवनीत कुमार, करण कुमार, कोमल कुमार, नमिता कुमारी सहित कई छात्र-छात्रायें शामिल रहे। NCC के बेस्ट अवार्डी कैडेट्स को भी विशेष सम्मान दिया गया। समारोह में काॅलेज के सचिव क्षेत्र के शिक्षाविद डाॅ.पारस नाथ महतो, राम लखन मेहता, रीता मुक्ता, बीबी नीरज समेत कई शिक्षाविद, समाजसेवी और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.बी. नीरज ने की, जबकि मंच संचालन प्रो. शैलेन्द्र मिश्र ने अपने खास अंदाज में किया।

इसे भी पढ़ें : व्हाट्सऐप चैट ने खोला ‘लुटेरी दुल्हन’ का राज…

इसे भी पढ़ें : गांव में डर की दस्तक, मौ’त के गड्ढों से गुजर रहे ग्रामीण… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : DGP तदाशा मिश्रा ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, दिये ये कड़े टास्क…

इसे भी पढ़ें : बरगावां की राह अब और आसान…

इसे भी पढ़ें : फिर बहेगी सरस्वतिया…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

व्हाट्सऐप चैट ने खोला ‘लुटेरी दुल्हन’ का राज…

MP : ग्वालियर के एक युवक ने सपने देखे थे,...

गांव में डर की दस्तक, मौ’त के गड्ढों से गुजर रहे ग्रामीण… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड की चोरदाहा...

बरगावां की राह अब और आसान…

Ranchi : रांची के नामकुम इलाके में रविवार का...

फिर बहेगी सरस्वतिया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की मिट्टी में बसने वाली...