Kohramlive : एक के बाद एक टकराती गईं कई गाड़ियां। गाड़ियों की भीषण टक्कर में 12 लोगों की जान चली गई। वहीं 31 लोग घायल हो गये। मिली सूचना के मुताबिक, 3 की हालत गंभीर है। यह घटना तुर्की के हतेय प्रांत में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार देर रात एक ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक बेकाबू होकर विपरीत लेन में चला गया, जिसके बाद गाड़ियों की टक्कर शुरू हो गई। इस दौरान नौ कारों और दो मिनी बसों की आपस में भीषण टक्करर हो गई। जिसमें 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए हैं। जिस जगह पर ये हादसा हुआ है, वहां से कुछ ही दूरी पर एक पेट्रल पंप भी है, जहां पर भी कई गाड़ियां गैस भराने के लिए खड़ी थीं। गैस स्टेशन के पास उन लोगों की भीड़ थी, जो तुर्की की अनिवार्य मिलिट्री सेवा में जाने के लिए अपने घर से निकले थे और उनके रिश्तेदार उन्हें विदा करने के लिए आए थे।
स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने जताया दुख
तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने बताया कि तोपबोगजली में 22 एंबुलेंस और तीन चिकित्सा बचाव दलों को घटनास्थल पर फौरन भेजा गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस्केंडरुन-अंताक्या राजमार्ग पर ये भीषण हादसा हुआ है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘भगवान हमारे नागरिकों पर दया करे, जिन्होंने अपनी जान गंवाई, मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ’ ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा कि ‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि घायलों का जल्द से जल्द स्वास्थ्य ठीक हो जाए। ’
A truck crash in #Topboğazı has killed at least 12 people with 31 left injured. It’s being reported the driver lost control hitting 9 cars and 2 minibus’s. A lot of the victims were men leaving for mandatory military service in #Hatay #Turkey #truckcrash pic.twitter.com/wP6FiI0oAL
— 𝙰𝚒 𝙽𝚎𝚠𝚜 𝚁𝚎𝚙𝚘𝚛𝚝 (@AiNewsReport) May 7, 2023
इसे भी पढ़ें : केरल में बड़ा हादसा, अब तक 15 की गई जान
इसे भी पढ़ें : मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा, काल के गाल में समा गये 10 लोग
इसे भी पढ़ें : Rajasthan Weather News: आगामी 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम…देखें
इसे भी पढ़ें : 9 मई तक इन जिलों में घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…
इसे भी पढ़ें : पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन पर आई बड़ी अपडेट…देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बिजली की एक चिंगारी ने फूंक डाले 50 घर, देखें कहां
इसे भी पढ़ें : बैंकों में शनिवार को रहेगी छुट्टी, टाइमिंग में भी होगा बदलाव!










