Kohramlive : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में टाटा मैजिक और केंटर की भिड़ंत में अब तक 10 लोग काल के गाल में समा गये। वहीं 13 लोग अस्पताल में ऐड्मिट है। इस बात की पुष्टि एसएसपी मुरादाबाद हेमराज मीणा ने की है। मीणा ने बताया कि मुरादाबाद से उत्तराखंड की तरफ़ जा रहे केंटर की काशीपुर से आ रहे टाटा मैजिक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित टाटा मैजिक और केंटर सड़क से नीचे जाकर गड्ढे में पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया। यह घटना थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम खैरखाता के काशीपुर करनपुर रोड में हुई है।
सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मुरादाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
इसे भी पढ़ें : केरल में बड़ा हादसा, अब तक 15 की गई जान
इसे भी पढ़ें :9 मई तक इन जिलों में घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…
इसे भी पढ़ें :नींद हराम करने वालों का हजारीबाग पुलिस ने क्या किया हाल, जानें…
इसे भी पढ़ें :हर किसी को अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व होना चाहिए : CM
इसे भी पढ़ें :बिजली की एक चिंगारी ने फूंक डाले 50 घर, देखें कहां
इसे भी पढ़ें :बैंकों में शनिवार को रहेगी छुट्टी, टाइमिंग में भी होगा बदलाव!
इसे भी पढ़ें :पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन पर आई बड़ी अपडेट…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :फरार दाहू और सुनील यादव के घर पहुंची तीन थानों की पुलिस
इसे भी पढ़ें :IRB जवान की संदेहास्पद मौ’त, यहां मिला श’व…
इसे भी पढ़ें :काल के गाल में समा गये दो जिगरी दोस्त, देखें कैसे












