केरल में बड़ा हादसा, अब तक 15 की गई जान

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में बड़ा हादसा हो गया। तुवलथीराम समुद्र तट के पास रविवार शाम एक हाउसबोट पलट गई, जिसमें बच्चों समेत 15 लोग काल के गाल में समा गये। मिली जानकारी के मुताबिक, नाव में 40 लोग सवार थे। बचाव अभियान जारी है। केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहिमन ने कहा कि दुर्घटना में 15  लोगों की मौत हो गई और उनमें से अधिकतर बच्चे थे जो स्कूल की छुट्टियों के बीच सवारी के लिए आए थे। एक अधिकारी ने बताया कि हाउसबोट के नीचे और भी पीड़ित फंसे हुए हैं और उन्हें बाहर लाया जा रहा है। नाव पलट गई थी। इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच करेगी।

पीएम मोदी ने जताया दुख 

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि केरल के मलप्पुरम में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

सीएम पिनराई विजयन ने जताया दुख

सीएम पिनराई विजयन ने एक बयान जारी कर लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मलप्पुरम जिला कलेक्टर को समन्वित आपातकालीन बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया। बयान में कहा गया है कि दमकल और पुलिस इकाइयां, राजस्व और स्वास्थ्य विभागों के अधिकारी और जिले के तनूर और तिरुर इलाकों के स्थानीय लोग बचाव अभियान में शामिल हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि मंत्री अब्दुरहिमन और रियास बचाव अभियान का समन्वय कर रहे हैं। इसमें कहा गया है कि पानी से निकाले गए लोगों को पास के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें :Cyclone Mocha को लेकर 3 राज्यों में अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इसे भी पढ़ें :मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

इसे भी पढ़ें :झारखंड का Temperature अब करेगा Torture

इसे भी पढ़ें :अगले 24 घंटे में गरज, चमक के साथ बारिश, येलो अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें :झारखंड में भी दिखेगा Cyclone मोचा का असर, पढ़ें IMD का नया अपडेट

इसे भी पढ़ें :अगले 4 दिनों तक IMD ALERT, गरज, चमक, तेज हवा के साथ भारी बारिश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिये ये निर्देश…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...