kohramlive desk : Independence Day यानी स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में कई रूट्स बंद रहेंगे। गौरतलब है कि हर बार की तरह भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोथित करेंगे। कार्यक्रम में हजारों मेहमान मौजूद रहेंगे। इसी कारण से लाल किले के आसपास कुछ ट्रैफिक प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने 16 अगस्त तक मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी), मानव रहित विमान प्रणाली, पैरा ग्लाइडर्स, पैरा मोटर्स, हैंग ग्लाइडर्स, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट्स, रिमोट कंट्रोल संचालित एयरक्राफ्ट्स, गर्म हवा वाले गुब्बारे, छोटे आकार के एयरक्राफ्ट्स की उड़ान पर सुरक्षा को देखते हुए प्रतिबंध लगाया है। उल्लंघन करने वाले शख्स पर कार्रवाई की जाएगी।
इस प्रकार का ट्रैफिक इंतजाम
सड़कें सुबह 04.00 बजे से सुबह 10.00 बजे तक सामान्य यातायात के लिए ये सड़कें बंद रहेंगी और केवल लेबल वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।
– नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक।
– लोथिअन रोड पर जीपीओ से छत्ता रेल चौक।
– एसपी मुखर्जी मार्ग पर एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक।
– चांदनी चौक रोड फाउंटेन चौक से रेड फोर्ट तक।
– निषाद राज मार्ग रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग।
– एस्प्लेनेड रोड के साथ-साथ लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग।
– रिंग रोड राजघाट से आईएसबीटी।
– आउटर रिंग रोड आईएसबीटी से आईपी प्लाईओवर तक।
Read more :हथियार के साथ 2 अपराधी धराये, उगले कई राज
यहां सफर से बचें
बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को सी-हेक्सागन इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन ब्रिज से आईएसबीटी तक रिंग रोड और बाहरी रिंग रोड, आईपी फ्लाईओवर बाईपास से सलीमगढ़ होते हुए आईएसबीटी जैसे मार्गों पर यात्रा करने से बचना चाहिए।
Read more :Independence day पर SBI का होम लोन धमाका, मिलेगा ये लाभ
Read more :बिना एप डाउनलोड किए WhatsApp पर भेजें स्टीकर्स, जानें कैसे
मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध
– शांतिवन की ओर जाने वाला गीता कॉलोनी पुल बंद रहेगा।
– लोअर रिंग रोड से आईएसबीटी कश्मीरी गेट से शांतिवन की ओर और आईपी फ्लाईओवर से राजघाट की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।
– निजामुद्दीन पुल और वजीराबाद पुल पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा. यह प्रतिबंध 14 अगस्त की आधी रात से लागू हो जाएगा और रविवार सुबह 11 बजे इसे हटा लिया जाएगा।
Read more :जांबाज डॉक्टरों की हुई कद्र, मिला मेडल… देखें वीडियो
Read more :देश को Gold Medal दिलाने के बाद क्या बोले Neeraj Chopra… सुनिये
ये सामान लेकर न चलें
कैमरे, बायनोकुलर्स, हैंडबैग, ब्रीफकेस, ट्रांजिस्टर, सिगरेट लाइटर, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतलें, लंच बॉक्स, छाते और रिमोट कंट्रोल कार की चाबियों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध रहेगा।
Read more : इरिटेट होकर मार डाला फौजी और उसकी बीवी को : एसपी (देखें वीडियो)
Read more:जिनकी गोद में खेलती थी मासूम उन्हीं ने लूट ली आबरू
Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो
Read more:सीएम सचिवालय में कार्यरत पदाधिकारी के मां-बाप को काट डाला
Read more:लैंडस्लाइड में अबतक 13 की मौत, कई लापता, तस्वीरें बयां कर रही भयावहता
Read more:पति की प्रेमिका को जमकर धुना, प्राइवेट पार्ट में झोंक दी मिर्च
Read more:जीतेन्द्र कुमार को मिला प्रतिष्ठित चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ प्रशस्ति सम्मान
Read more:गैर मर्द के साथ अवैध संबंध के शक में पत्नी को काट डाला
Read more:आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, जैश के 4 आतंकी गिरफ्तार












