रांची : 5 किलो अफीम के साथ रांची की ओरमांझी पुलिस ने यूपी के तीन तस्करों को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में तीनों ने कई राज उगले हैं। पकड़े गये तीनों तस्कर यूपी के रहने वाले हैं। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। तीनों ने बताया कि नामकुम के रामपुर में किसी से अफीम खरीदा था और यूपी ले जा रहे थे। पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक रांची से ओरमांझी की तरफ जा रहा है। ट्रक में अफीम ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिल्ली डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा और ओरमांझी थान प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। ओरमांझी थाना के सामने बैरियर लगाकर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की गई। इसी दरम्यान पुलिस को देख एक ट्रक ने अपनी स्पीड बढ़ा दी और बैरियर तोड़ते हुए भागा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा। ट्रक की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे से निकला 5 किलो अफीम। जिसकी कीमत बाजार में लगभग 7 लाख रुपये है। गिरफ्तार तस्करों में यूपी के बरेली के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का हारून खान, एमराम खान और महोलिया थाना क्षेत्र के अलीगंज का बजरूद्दीन शामिल है। ट्रक संख्या UP25DT2499 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Read more : इरिटेट होकर मार डाला फौजी और उसकी बीवी को : एसपी (देखें वीडियो)
Read more:जिनकी गोद में खेलती थी मासूम उन्हीं ने लूट ली आबरू
Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो
Read more:सीएम सचिवालय में कार्यरत पदाधिकारी के मां-बाप को काट डाला
Read more:लैंडस्लाइड में अबतक 13 की मौत, कई लापता, तस्वीरें बयां कर रही भयावहता
इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…
इसे भी पढ़ें : किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…
इसे भी पढ़ें : भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…
इसे भी पढ़ें : सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…






