बिहार : बिहार के बेगुसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शराब के मामले में 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। खगड़िया प्रक्षेत्र के डीआईजी राजेश कुमार ने एसपी अवकाश कुमार की अनुशंसा पर 7 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सस्पेंड किये गए अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप थे जिसके कारण ये बड़ा फैसला लिया गया।
इसे भी पढ़ें : सनकी पति ने पत्नी और दो बेटियों को जिंदा जलाया
बखरी थाना में जन शिकायत कोषांग में कार्यरत दारोगा कपिल देव कुमार और भगवानपुर थाना में कार्यरत दारोगा विनोद कुमार पाल के अलावा कई अन्य पुलिसकर्मियों के नाम इनमें शामिल हैं। कपिल देव कुमार खगड़िया जिले के मानसी थाना में एसआई के पद पर कार्यरत थे, साल 2017 में निगरानी ने इन्हें घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोचा था।
इसे भी पढ़ें : बिहार के मुंगेर में लगी भीषण आग, 200 घर जले
इसके अलावा भगवानपुर थाना में शराब के एक मामले को लेकर दारोगा विनोद कुमार पाल का वीडियो वायरल हुआ था। जब वीडियो की जांच पड़ताल करवाई गई तो दारोगा दोषी पाए गए। जिसके बाद उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया।
सस्पेंड किये गए पुलिसकर्मियों की लिस्ट

इसे भी पढ़ें : मजदूरी मांगने पर मजदूर को पीटा, ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
इसे भी पढ़ें : कुत्ते को बोला बाहर घुमाने तो बॉडीबिल्डर बेटे ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट






