गुमला : मारपीट के आरोप में ईंट भट्ठा के मालिक के खिलाफ मजदूर ने मामला दर्ज कराया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निवासी घायल मजदूर कमलेश ठाकुर का कहना है कि सदर थाना क्षेत्र के असनी में संचालित पप्पू ईंट भट्ठा में 60-65 की संख्या में मजदूर काम करते हैं। पिछले छह माह से ईंट भट्ठा के मालिक रितेश मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहे हैं। सिर्फ खुराकी के लिए कुछ पैसे दे देते हैं।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
इसे भी पढ़ें : …और लाज बचाने के लिए लड़कियां बदल लेती हैं रास्ता
इसी बीच मजदूर कमलेश की साली की शादी होने के कारण वह अपना हिसाब कर मजदूरी की मांग कर रहा था। मालिक ने ना ही हिसाब किया और ना ही उसे मजदूरी दी। कमलेश जब अपनी बीबी-बच्चों के साथ ऑटो में सवार होकर अपने घर जाने लगा। इसी बीच करीब मालिक कार से पहुंचा और कमलेश के साथ मारपीट की। बचाने गई पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की की। मजदूरों ने इसकी शिकायत एसपी एचपी जनार्दन और श्रम अधीक्षक एतवारी महतो से भी की है। घटना के बाद से सभी मजदूर दहशत में हैं।












