कोहराम लाइव डेस्क : बिहार के मुंगेर जिले से भीषण अगलगी की खबर आ रही है। आग में 200 घरों के जलने की सूचना है। घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर गांव की है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची हुई है। दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
इसे भी पढ़ें : 15 लाख लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी धराये, बैंक सेल्स ऑफिसर निकला मास्टरमाइंड
आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं
मिली जानकारी के अनुसार, दमकल की 10 गाड़ियों को बुलाया गया है। अगलगी की इतनी बड़ी घटना आखिरकार कैसे हुई, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, और फिर…






