spot_img
spot_img

कुत्ते को बोला बाहर घुमाने तो बॉडीबिल्डर बेटे ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

इटली में एक व्यक्ति अपने पिता के साथ बहस के बाद इतना गुस्से से भर उठा कि उसने अपने मां-बाप की गला घोंटकर हत्या कर दी. 30 साल का बॉडी बिल्डर बेनो साउथ टायरोल में अपने पैरेंट्स के साथ रहता है. बेनो की मां लॉरा की मृत बॉडी एडिजे नदी में पाई गई थीं. वही उसके पिता की बॉडी अब तक नहीं मिल पाई है. हालांकि बेनो ने अपना अपराध स्वीकार लिया है.  (Photo credit: Benno Neumair)

बेनो के पिता ने उसे कहा था कि वो फैमिली डॉग को वॉक पर लेकर जाए. बेनो ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था जिसके बाद पिता और बेटे में बहस होने लगी. बेनो ने इस मामले में कहा कि इस बहस के दौरान मेरे पिता मुझे एक नकारा और असफल इंसान कहने लगे. मैं बस उस समय शांति चाहता था तो मैंने उन्हें चुप करा दिया. (Photo Credot: Benno Neumair)

बेनो ने कहा कि वो अपने पिता की डांट से परेशान होकर अपने कमरे में जाने लगा लेकिन बेनो के पिता उसके पीछे-पीछे आने लगे. बेनो अपने कमरे में जाकर सोने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसके पिता उसे लगातार जगा रहे थे और उसे कह रहे थे कि उसे अपने हिस्से का घर का काम निपटाना चाहिए. (Photo credit: Benno Neumair)

इस शख्स ने कहा कि मैंने हॉल में जाकर अपनी प्लास्टिक ट्रे से रस्सी उठाई और अपने पिता को उससे बांधने की कोशिश करने लगा. इस प्रयास में हम दोनों जमीन पर गिर गए. मुझे याद है कि मैंने उस रस्सी से अपने पिता के गले को कसकर दबा दिया था. इसके कुछ ही देर बाद मेरी मां भी घर पहुंच गई थी और मैंने उन्हें भी उसी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी. (Photocredit: Benno Neumair)

बेनो ने कहा कि मैंने अपनी मां से कुछ नहीं कहा. जैसे ही वो वहां आई, हम दोनों ने एक दूसरे को देखा और मैंने उनका भी गला घोंट दिया. मैंने उन्हें आखिरी अलविदा भी नहीं किया और फिर उनकी बॉडी को नदी में फेंक दिया था. बेनो को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और वो फिलहाल बोलजानो जेल में बंद है. (Photo credit: Benno Neumair)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...