Kohramlive Desk : बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को धमकी देना वाला आरोपी अरेस्ट हो गया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मनविंदर सिंह है और यह लखनऊ का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, मनविंदर सिंह कैटरीना का बहुत बड़ा फैन था। मुंबई में बॉलीवुड में काम करने के लिए स्ट्रगल कर रहा था। प्रोफाइल बायो में शख्स ने खुद को एक्टर बताया हुआ है। इस शख्स ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम King Aditya Rajput🇮🇳VVIP लिखा हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस शख्स ने बायो में My Girlfriend/Wife @katrinakaif लिखा है। आरोपी ने कटरीना की ऑफिशियल आईडी को भी टैग कर रखा है। पुलिस ने धारा 506 (2) (धमकी) और 354 (डी) (महिला का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आईटी एक्ट 67 (अश्लील तस्वीरें, वीडियो और कमेंट्स पोस्ट करना) तहत भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
आज सुबह ही मुंबई पुलिस ने दर्ज किसा था केस
गौरतलब है कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आज सुबह केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर ही कैटरीना कैफ को धमकी भरे मैसेज भेजे थे जिसके बाद उनके पति एक्टर विक्की कौशल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया ये भी जा रहा है कि विक्की कौशल ने इस शख्स को समझाने की भी कोशिश की थी, लेकिन फिर भी ये शख्स उन्हें मैसेज करता रहा, जिसके बाद मजबूर हो कर विक्की कौशल को शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

इसे भी पढ़ें : शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया देशवासियों का आभार
इसे भी पढ़ें :MS Dhoni को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 150 करोड़ रुपये का मामला
इसे भी पढ़ें :अक्षर पटेल ने धोनी का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस के 4 लोकसभा सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर की निकाली हेकड़ी, आलीशान होटल-मॉल कुर्क… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :टाइम पर पेंशन दिला देने को बोला, फिर ले उड़ा जिंदगी भर की कमाई, देखें…
इसे भी पढ़ें :क्या राजनीति से जी भर गया है नितिन गडकरी का, जानिए उन्होंने क्या कहा






