गैंगस्टर की निकाली हेकड़ी, आलीशान होटल-मॉल कुर्क… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bahraich (UP) (HariNarayan Chauhan) : सीएम से लेकर बड़ी-बड़ी हस्ती को मंच पर गुलदस्ता देकर खुद का चेहरा चमकाने वाले गैंगस्टर देवेंन्द्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह की हेकड़ी निकाल दी गई। गलत तरीके से अकूत संपत्ति के मालिक बने गैंगस्टर गब्बर सिंह की 110 करोड़ की प्रॉपर्टी को कुर्क कर लिया गया। इसमें करीब 85 करोड़ का आलीशान बंधन होटल और 25 करोड़ का शापिंग मॉल शामिल है। वहीं गैंगस्टर द्वारा बटोरी गई अन्य संपत्ति को भी खंगाला जा रहा है। डीएम डॉ दिनेश चंद्र व एसपी केशव चौधरी ने बताया कि बंधन होटल में 40 कमरे हैं। इसमें बने बैंकवेंट हॉल और रेस्टोरेंट को मिलाकर इसकी कीमत करीब 85 करोड़ रूपये आंकी गई है।वहीं यूपी के बहराइच की छोटी बाजार में निमार्णाधीन मॉल की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है।

गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई। जमीन माफिया और गैंगस्टर गब्बर सिंह बीते कुछ माह से जेल में बंद है। गब्बर के खिलाफ दर्जनों संगीन मामले दर्ज है। बहराइच, लखनऊ, गोंडा, फैजाबाद और सुल्तानपुर के अलग-अलग थानों में उसके आतंक की गाथा दर्ज है। उसके ऊपर 1 लाख का इनाम भी था। उसे बीते फरवरी माह में अरेस्ट किया गया था। गैंगस्टर गब्बर बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के मोहनमाफी गांव का रहनेवाला है। वह जिला पंचायत सदस्य भी है। माफियाओं की बनी लिस्ट में गब्बर का नाम ऊपर है। मीडिया में छपी खबरों के अनुसार बीते 27 मार्च 2012 को बहराइच में हुए एक कार्यक्रम में सीएम योगी आये हुए थे। जिसमें किसी तरह गैंगस्टर गब्बर सिंह मंच पर पहुंचने में कामयाब हो गया था। उसने सीएम को गुलदस्ता भी भेंट किया। तब से वह चर्चा में था। सुनें क्या बोले एसपी केशव चौधरी…

इसे भी पढ़ें : हिट एंड रन कर महिला दारोगा को निपटाने वाले ताहिर मियां ने खोला राज… देखें

इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल… जानें कितना

Kohramlive : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय...

अब बिना नक्शे के मकान बनाने वालों को भी मिलेगा सुकून… जानें कैसे

Ranchi : राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन में गुरुवार...

शंखध्वनि से गूंज उठा मध्य गोपाली…

Hazaribagh : हजारीबाग के बरही प्रखंड के यवनपुर पंचायत...

चौपारण के एक बच्चे को मिली नई जिंदगी… कैसे जानें

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण में आज एक भावुक...

श्रमिक संघ ने तकनीकी संवर्ग की नियुक्ति पर जताई आपत्ति…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने मानव...