टाइम पर पेंशन दिला देने को बोला, फिर ले उड़ा जिंदगी भर की कमाई, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamtara: पेंशन सही समय पर दिला देने का झांसा देकर जिंदगी भर की खून पसीने की कमाई को खाते से उड़ा लिया गया। ठगी के शिकार की हालत देख हरकत में आई भोपाल साइबर पुलिस जामताड़ा में ताबड़तोड़ रेड कर बिराजपुर गांव से एकराम अंसारी को गिरफ्तार किया है। वहीं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बागबेर गांव से एक अन्य साइबर अपराधी को पकड़ा। कुछ माह पहले इस साइबर अपराधी का सड़क हादसे में हेड इंज्यूरी हुआ था, उसके कंडीशन को देखते हुये उसे नोटिस थमा छोड़ दिया गया।

मध्य प्रदेश के भोपाल साइबर सेल की महिला दारोगा नीतू बंसल अपने कुछ सहयोगियों के साथ जामताड़ा पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से एकराम अंसारी को पकड़ा गया। हमारे प्रतिनिधि के अनुसार बीते 28 अप्रैल को 43 लाख रुपये की ठगी का मामला भोपाल के साइबर थाना में पहुंचा। एक रिटायरकर्मी को पेंशन सही समय पर दिला देने का झांसा देकर उनका अकाउंट नंबर और OTP ले लिया गया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। रिटायर्ड पर्सन के खाते से दो बार कर 43 लाख रुपये उड़ा लिये गये। पहली बार 28 लाख तथा दूसरी बार में 15 लाख रुपए की निकासी कर ली गई। वहीं साइबर अपराधियों की खोज में महाराष्ट्र के मुंबई की साइबर पुलिस ने जामताड़ा आई। मुंबई पुलिस ने करीब 35 हजार की ठगी के इल्जाम में बागबेर गांव से मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार किया। साइबर अपराधियों के पास से 14 मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिले हैं। मुंबई सेंट्रल पुलिस इंस्पेक्टर माधव रोकड़े के नेतृत्व में आई टीम मुख्तार अंसारी को पकड़ा। इल्जाम है कि उबर कैब की बुकिंग के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया। ठगी के शिकार ने उबर कैब बुक करवाया था। जालसाजों ने उनके नंबर पर फोन कर उन्हें आधे घंटे के अंदर कैब हाजिर कर देने का भरोसा दिया। वहीं भाड़े के पैसे मांगे और पेमेंट करने का तरीका बताया। पीड़ित शख्स ने बताये गये तरीके के अनुसार पेमेंट कर दिया। इसके बाद उनके खाते से दनादन 35 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। ज्यादा पैसा कटने पर पीड़ित तुरंत बैंक से संपर्क किया। खाते को लॉक करवाया। वहीं मुंबई सेंट्रल थाने में FIR दर्ज कराया। घटना बीते साल दिसंबर की है।

इसे भी पढ़ें :MS Dhoni को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 150 करोड़ रुपये का मामला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...

जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…

Sahibganj : साहिबगंज में सोमवार को लोगों की नजरें...

शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…

Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया...