MS Dhoni को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 150 करोड़ रुपये का मामला

Date:

spot_img

Kohramlive : आम्रपाली ग्रुप और MS Dhoni के बीच लेनदेन का एक मामला चल रहा है, जिसको लेकर सर्वोच्च अदालत में सुनवाई हुई थी।  एमएस धोनी को आम्रपाली ग्रुप की तरफ से 150 करोड़ रुपये का बकाया लेना है, दूसरी ओर ग्रुप के ग्राहकों को उनके फ्लैट्स नहीं मिल रहे हैं ऐसे में यह मामला सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

150 करोड़ रुपये का मामला

आम्रपाली ग्रुप और महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा यह केस पहले दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा था, जहां पर हाईकोर्ट ने एक कमेटी का गठन किया था। रिटायर्ड जस्टिस वीणा बीरबल की अगुवाई में बनी इस कमेटी के जिम्मे मामले को सुलझाने का काम था। जब कमेटी का गठन किया गया, उसके बाद ही पीड़ितों द्वारा इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में उठाया गया था। सर्वोच्च अदालत में हुई सुनवाई के दौरान पीड़ितों की ओर से यह तर्क दिया गया है कि आम्रपाली ग्रुप के पास फंड की कमी है, इसलिए उनके द्वारा बुक करवाए हुए फ्लैट नहीं मिल पा रहे हैं।

पीड़ितों की ओर से कोर्ट में ये दिया गया है तर्क

पीड़ितों का कहना है कि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जिस कमेटी का गठन किया गया है, उसके सामने महेंद्र सिंह धोनी अपने बकाए 150 करोड़ रुपये का मामला ले गए हैं।  महेंद्र सिंह धोनी आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर थे, इसके ही उन्हें 150 करोड़ रुपये मिलने हैं।  अब पीड़ितों की ओर से तर्क दिया गया है कि अगर आम्रपाली ग्रुप एमएस धोनी के बकाये को देने में पैसे खर्च करेगा तो उनके फ्लैट नहीं मिल पाएंगे।  इसी बाबत अब सुप्रीम कोर्ट ने महेंद्र सिंह धोनी और आम्रपाली ग्रुप को नोटिस जारी किया है और अपना पक्ष रखने को कहा है।  हालांकि, सर्वोच्च अदालत ने अभी मध्यस्थता कमेटी की सुनवाई या किसी तरह के एक्शन पर रोक नहीं लगाई है।

इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत

इसे भी पढ़ें : Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, World Athletics championship में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

इसे भी पढ़ें : 25-50 फीट नहीं एक हजार फीट खाई में गिरी एसयूवी कार, देखें क्या हुआ हाल

इसे भी पढ़ें : CISCE ISC ने 12वीं का RESULT किया घोषित, ऐसे देखें परिणाम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ज्ञानेश्वरी यादव का कमाल, भारत को एक और पदक…

Kohramlive : भारत की महिला भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

सुबह उठते ही दिखें ये 5 संकेत तो हो जायें सतर्क, कही किडनी तो…

Kohramlive : किडनी शरीर का अहम अंग है, जो...

80 हजार रुपये महीना, बिना परीक्षा होगी भर्ती, आवेदन शुरू…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी देने का आदेश रद्द…

Kohramlive : तमिलनाडु के चर्चित करूर भगदड़ मामले में...