मुजफ्फरपुर हादसे के बाद एक्शन में सरकार, अस्पताल-होटलों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में बीती देर रात हुये दर्दनाक अग्निकांड के बाद बिहार सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। पांच लोगों की मौत के बाद अब राज्य के सभी प्राइवेट अस्पतालों और होटलों को एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा संबंधी दस्तावेज और जरूरी प्रमाणपत्र जमा करने का आदेश दिया गया है।

शॉर्ट सर्किट मानी जा रही वजह 

प्रारंभिक जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। इसी के मद्देनजर अग्निशमन विभाग ने अस्पतालों से इलेक्ट्रिक लोड एनालिसिस सर्टिफिकेट मांगा है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि जांच में गड़बड़ी मिलने पर बिना अतिरिक्त नोटिस के संस्थानों को सील किया जा सकता है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, इस साल राज्यभर में 7500 से अधिक अस्पतालों का फायर ऑडिट किया जा चुका है। अब यह देखा जायेगा कि पहले बताई गई सुरक्षा कमियों को दूर किया गया है या नहीं।

होटलों पर भी नजर 

सरकार ने होटलों पर भी शिकंजा कस दिया है। सभी होटल संचालकों को अपने यहां रखे गैस सिलेंडरों की संख्या और विवरण जमा करने का निर्देश दिया गया है। जांच में तय सीमा से अधिक सिलेंडर मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर हादसे की विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुये कहा है कि लापरवाही बरतने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। साथ ही राज्य के अन्य अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा कराई जायेगी।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में टल गई बड़ी वारदात, क्या बोले सिटी SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मारुति ने रचा इतिहास, लॉन्च की भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार

इसे भी पढ़ें : 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान! इस रोज शादी…

इसे भी पढ़ें : खान सर केस में नया ट्विस्ट! फा’यरिंग के वायरल वीडियो से मचा ब’वाल…

इसे भी पढ़ें : लालच में बेटा करता गया एक के बाद एक क’त्ल, पर वो भी बच न सका… जानें मामला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची से नेपाल घूमने गया परिवार, चोरों ने उड़ाये 25 लाख के गहने…

Ranchi : राजधानी रांची में चोरों का इकबाल बुलंद...

5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, ‘मामा’ ने ले ली जा’न…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र से एक...

एक साथ 40 अधिकारियों का तबादला…

Bokaro : बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) में प्रबंधन ने...

CM हेमंत सोरेन ने अफसरों को दिया मिशन मोड में काम करने का मंत्र…

Ranchi : झारखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने...

खेत से उठी चीख पर बेकाबू हुई भीड़, युवक के मा’रे जाने के बाद मचा ब’वाल…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के...